फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंद कराए गए चार अवैध टैक्सी स्टैंड,सात पर एफआईआर

विज्ञापन
विज्ञापन
बंद कराए गए चार अवैध टैक्सी स्टैंड, सात पर एफआईआर
विज्ञापन

बस्ती। अवैध टैक्सी स्टैंड के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत चार मुकदमे दर्ज कराए गए हैं। जिसमें नामजद सात आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर के तहत कार्रवाई भी की जा रही है। इसके अलावा निजी मोटर संचालन समिति के अध्यक्ष को नगर पालिका की तरफ से नोटिस जारी किया गया है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर सूरज यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री के आदेश के क्रम में बस्ती-मेंहदावल मार्ग पर निजी बस संचालकों के स्व संचालित बस स्टैंड, जो बगैर नगर पालिका से अनुमति के अवैध रूप से संचालित किया जा रहा था, उसको तत्काल प्रभाव से बंद कराया गया है। एसडीएम ने बताया कि निजी मोटर संचालक समिति के अध्यक्ष ज्ञानचंद्र आर्य को भविष्य में पुनरावृत्ति किए जाने पर कठोर दंडात्मक कार्रवाई के लिए नगर पालिका परिषद ने नोटिस भेजा है। साथ ही अवैध टेंपो/टैक्सी स्टैंड के विरुद्ध कड़ा रुख अख्तियार करते हुए और शासन की मंशा के अनुरूप कोतवाली में चार एफआईआर दर्ज कराई गई है। इनमें मंटू, प्रेम प्रकाश मिश्रा, राहुल, मुन्नन सिंह, अंगद गोस्वामी, संतोष कुमार व विशाल पाल को आरोपी बनाया गया है जो विभिन्न चौराहों पर अवैध स्टैंड संचालित करते थे। इनके विरुद्ध पुलिस गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा रही है। इन सभी पर अवैध रूप से स्टैंड संचालित करने व वाहन चालकों से अवैध वसूली करने का आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें