फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के नौ मामलों में 39 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के 10 मामलों में 39 पर मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। नाली का पाइप लगाने, गांजा पीने से मना करने, झगड़ा छुड़ाने समेत अन्य कारणों से हुई मारपीट के 10 मामलों में पुलिस ने 39 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गोडिया में जमीन के विवाद व नाली का पाइप लगाने को लेकर मारपीट के मामले में राधा पत्नी विष्णु कुमार की तहरीर पर पुलिस ने सुधीर कुमार, मनीष कुमार, शारदा देवी पत्नी सीताराम, मधुलिका पत्नी सुधीर कुमार, सीता राम व सुदर्शन के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुरानी बस्ती थाने के कूआ बाबा मंदिर के पास आपसी कहा सुनी को लेकर अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने के मामले में राजेश सोनकर की तहरीर पर अयोध्या, कर्मवीर, धर्मवीर व उत्सव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

इस मामले में दूसरे पक्ष की तरफ से रात में गांजा पीने से मना करने पर अपशब्द कहने व जान से मारने की धमकी देते हुए मारने-पीटने के मामले में उत्तम कुमार ने तहरीर दी। जिस पर राजेश सोनकर व राजेश सोनकर के लड़के पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। इसी थाने के बडेरिया खुर्द में दो पक्षों के बीच झगड़ा छुड़ाने को लेकर घर में घुसकर अपशब्द कहने व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए मारने पीटने व जान माल की धमकी देने के मामले में सूरज निवासी बडेरिया खुर्द ने तहरीर दी। जिसमें रंजीत चौधरी, बादशाह, अजीत, नीरज व अमर के अलावा चार-पांच अन्य अज्ञात पर आरोप लगाया। इस मामले में दूसरे पक्ष के सीताराम चौधरी ने तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने सचिन रत्नाकर, सूरज, राहुल, विजय, अरुण, विशाल व अजीत भारती पर मुकदमा दर्ज किया गया।
उधर, वाल्टरगंज पुलिस ने मुकदमे में गवाही देने के विवाद में चाईबारी निवासी अमित कुमार सिंह की तहरीर पर वहीं के राज कुमार सिंह पर मारपीट व धमकी का मुकदमा दर्ज किया जबकि गौर पुलिस ने तेनुई में विवाहिता को दहेज के लिए मारने-पीटने तथा घर से निकाल देने व प्रताड़ित करने के मामले में सुमन देवी की तहरीर पर बाबूलाल के विरुद्ध पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

धमकी व मारपीट के मामले में केस दर्ज
कलवारी पुलिस ने विशुनपुरा निवासी लालमती की तहरीर पर आपसी कहासुनी को लेकर अपशब्द कहते हुए मान से मारने की धमकी व मारपीट के मामले में उमाशंकर, रामतेज, मीरा पत्नी उमाशंकर व पूजा पुत्री उमा शंकर पर मुकदमा दर्ज किया है। मुंडेरवा थाने के पड़री में शराब के नशे में परिवार के सदस्यों को अपशब्द कहते हुए मारने- पीटने, कान के ऊपर के हिस्से में व अंगुली में दांत से काट लेने के मामले में कमलेश पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने तेज बहादुर राय के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। इसी थाने के छविलहा उर्फ खडौहा गांव में पारिवारिक विवाद को लेकर वादी बहु सुनीता को अपशब्द कहते हुए मारने-पीटने व धमकी देने के मामले में लीलावती पत्नी मिश्रीलाल की तहरीर पर गायत्री पत्नी पंचराम व शारदा पत्नी अमित के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। गौर थाने के भटहा जंगल में पुरानी रंजिश से घर में घुसकर मारने पीटने व जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के मामले में न्यायालय के आदेश व संतोषी देवी पत्नी राम सुरेश की तहरीर पर जगदंबा प्रसाद, समय प्रसाद व गया प्रसाद के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें