फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैंतीस करोड़ का लेबर बजट ध्वनि मत से पास

विज्ञापन
विज्ञापन
सैंतीस करोड़ का लेबर बजट ध्वनिमत से पास
विज्ञापन

बनकटी (बस्ती )। प्रमुख मेवाती की अध्यक्षता में शनिवार को ब्लॉक सभागार में क्षेत्र पंचायत की बैठक हुई। इस दौरान 37 करोड़ एक लाख दस हजार रुपये का लेबर बजट ध्वनि मत से पास हुआ।
इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा योजना, राज्य वित्त, चौदहवां पंद्रहवां वित्त, एनआरएलएम, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग, क्षेत्र पंचायत, जिला पंचायत व ग्राम पंचायत सहित तमाम विभागों की योजनाओं पर चर्चा भी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

युवा कल्याण अधिकारी अरुण कुमार पांडेय ने वित्तीय वर्ष 2020-21 में कराए गए विकास कार्यों के बारे में सभी को पढ़कर सुनाया। 37 करोड़ एक लाख दस हजार रुपये का लेबर बजट ध्वनि मत से पास हुआ। मानव दिवस सृजन में दस लाख 88 हजार छह सौ का बजट पेश किया गया। बीडीओ धनेश यादव द्वारा बीते वित्तीय वर्ष में स्वीकृत व फीडिंग कराए जाने के बाद नौ करोड़ बाइस लाख रुपये की कार्य योजना को समाप्त करने पर नाराज प्रधानों ने बैठक में हंगामा किया। प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह के आश्वासन के बाद प्रधान शांत हुए। बैठक का संचालन अरुण कुमार पांडेय व प्रमुख प्रतिनिधि रघुनाथ सिंह ने आभार व्यक्त किया। मौके पर जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र त्रिपाठी, पवन पांडेय, मनमोहन त्रिपाठी, अश्वनी उपाध्याय, ओम प्रकाश शुक्ला, सुनील पांडेय, अरविंद दुबे, सुनील कन्नौजिया, रमेश अग्रहरी, विजय कुमार, पूनम चौधरी, विवेकानंद शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें