फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 36 चालकों-परिचालकों की हुई जांच, 25 के आंख में मिली कमियां

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। गर्मी के मौसम को देखते हुए रोडवेज बस स्टेशन परिसर में शुक्रवार को चालक और परिचालकों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर लगाया गया। कैंप में 36 चालक-परिचालकों की जांच की गई। इसमें ब्लड प्रेशर, मधुमेह और आंखों की रोशनी की जांच की गई। 25 कर्मचारियों में आंख की समस्या पाई गई।
विज्ञापन

एआरएम कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि डिपो में समय-समय पर कार्यरत कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जा रहा है। गर्मी और चिलचिलाती धूप के इस मौसम में चालकों को स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें न हों, इसी उद्देश्य से यह पहल की गई है। जांच के दौरान 10 चालक और 10 परिचालकों में शुगर व बीपी की समस्या पाई गई। हालांकि, जिनके आंख में समस्या थी, उन्हें चश्मा लगाने की सलाह दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें