फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट के अलग-अलग मामलों में 36 पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
मारपीट के अलग-अलग मामलों में 36 लोगों पर मुकदमा
विज्ञापन

बस्ती। जिले के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुई मारपीट के मामलों में 36 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। वहीं, पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
हर्रैया थाने के नगदेपुर में नाली पर खर पतवार डालने से मना करने पर लाठी- डंडों से मारने-पीटने व जान से मारने की धमकी देने के मामले में महेंद्र प्रताप ने तहरीर दी। जिसके आधार पर पुलिस ने गोलू उर्फ सौरभ, मुन्ना उर्फ एस कुमार, माधुरी पत्नी बासुदेव पांड़ेय, गोल्डी पुत्री बासुदेव पांडेय निवासी नगदेपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। इसी थाने के सेंदुरिया कुंवर में दवा का छिड़काव कर फसल नष्ट कर देने व गेहूं की फसल काट ले जाने के मामले में तिलकराम निवासी बांसगांव ने तहरीर दी। पुलिस ने राम कुमार, जैसराम, ओम प्रकाश व राज कुमार उर्फ राजू निवासी सेंदुरिया कुंवर पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

हर्रैया थाने के नगदेपुर गांव में चाय बनाते समय मिट्टी फेंकने तथा मना करने पर महिला के बेटे सौरभ व बेटी सोनी को मारने-पीटने के मामले में माधुरी पांडेय पत्नी वासुदेव पांडेय ने तहरीर दी। पुलिस ने उसी गांव के चिरंजीव पांडेय व गुड्डू पांडेय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। पैकोलिया थाने के कुर्दा गांव में पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट के मामले में अकबाल अहमद की तहरीर पर इसरार अहमद, सईद अहमद, तौफिक अहमद व जुनैद अहमद पर मुकदमा दर्ज किया है। गौर थाने के घुरहूपुर में जमीन के विवाद मारपीट के मामले में माधुरी पुत्री लुटावन राजभर ने तहरीर दी।
पुलिस ने अशोक, बुद्धिराम, जगराम व कैलाशी पत्नी बरसाती के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दुबौलिया पुलिस ने बकरी को खिलाने के लिए गूलर का पत्ता तोड़ने की बात को लेकर विवाद में सुंदरी पत्नी शिव कुमार निवासी बसंतपुर की तहरीर पर प्रदीप कुमार, लक्ष्मन, राम बिलास, कंचन पत्नी राजकुमार पर मुकदमा दर्ज किया है। सोनहा पुलिस ने बनरही जंगल में जमीन में ईंट रखने से मना करने की बात को लेकर मारपीट के मामले में सुनील कुमार प्रजापति ने तहरीर दी। पुलिस ने शिव प्रसाद व अशर्फीलाल पर मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

सोनहा थाने के मनौढ़ी गांव में खेत का मेड़ बढ़ाकर बांधने से मना करने को लेकर मारपीट के मामले में मैना पत्नी राजाराम की तहरीर पर गांव के टुन्नी, सागर, तुलसी व शिव प्रसाद के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज पुलिस ने कुसुम्ही बुजुर्ग गांव में राजस्व टीम के लगए पत्थर को उखाड़ कर फेंक देने के मामले में जयराम की तहरीर पर गांव के लालजी सिंह, दुर्विजय सिंह, धर्मेन्द्र सिंह पर मुकदमा दर्ज किया है। इसी थाने के समसपुर में खेत से मिट्टी खोदने से मना करने के विवाद में मारपीट के मामले में प्रभावती सिंह पत्नी हरीराम सिंह निवासी पोखरभिटवा की तहरीर पर तारेश सिंह, राकेश सिंह, शिवम सिंह व पुजारी सिंह निवासी समसपुर के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें