फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बभनान में एजेंसी पर एक सप्ताह बाद मिले 345 सिलिंडर, उपभोक्ताओं की लगी कतार

विज्ञापन
बभनान में चैनल बंद गैस एजेंसी के बाहर जुटी उपभोक्ताओं की भीड़। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
बभनान। नगर पंचायत बभनान में रसोई गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। कस्बे में स्थित तुलसी इंडियन गैस एजेंसी व बद्री एचपी एजेंसी पर रसोई गैस की अपेक्षित आपूर्ति नहीं हो रही है। उपभोक्ता एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

तुलसी इंडियन गैस एजेंसी पर 16 मार्च से सिलिंडर की गाड़ी न आने से उपभोक्ता नाराज हो रहे हैं। मंगलवार को गाड़ी पहुंचते ही बड़ी संख्या में उपभोक्ता एजेंसी पर पहुंच गए। एजेंसी के कर्मचारी छठी लाल ने बताया कि एक सप्ताह बाद 345 सिलिंडर आए हैं। जिन्होंने पहले बुकिंग कराई है उन्हें प्राथमिकता के आधार पर रसोई गैस दिया जा रहा है। वहीं बद्री एचपी गैस एजेंसी के संचालक प्रांजल गुप्ता ने बताया कि सोमवार और मंगलवार को गैस की गाड़ी नहीं पहुंची है, इससे वितरण नहीं हो पाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें