हर्रैया। पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने भिटियहवा मोड़ के पास से बुधवार को नेपाल से तस्करी कर गांजा लाकर बेचने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 3.300 किलोग्राम गांजा और 550 रुपये नकद बरामद किए हैं। पुलिस ने आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
सीओ स्वर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति झोले में गांजा लेकर बिक्री के उद्देश्य से आ रहे हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उप निरीक्षक कामेश्वर मिश्र, अजय कुमार मिश्रा व उनकी टीम ने बुधवार को भोर में भाग रहे दोनों तस्करों को भिटियहवा मोड़ के पास से दबोच लिया। गिरफ्तार तस्करों की पहचान मो. मुस्तफा उर्फ मदन निवासी हटवा तरना और दिलशाद निवासी बरहाकला थाना हर्रैया के रूप में हुई है। बताया कि तलाशी में मो. मुस्तफा के पास से 1.700 किग्रा गांजा व 250 रुपये और दिलशाद के पास से 1.600 किग्रा गांजा व 300 रुपये बरामद हुए। पुलिस ने पकड़े गए गांजा तस्करों को न्यायालय प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
पुड़िया बनाकर गांजा बचते थे तस्कर
हर्रैया थाना क्षेत्र के भिटियहवा मोड़ के पास पकड़े गए गांजा तस्कर मो. मुस्तफा उर्फ मदन निवासी हटवा तरना और दिलशाद निवासी बरहाकला थाना हर्रैया ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह नेपाल से गांजा लाकर हर्रैया क्षेत्र में बेचते थे। उसकी छोटी-छोटी पुड़िया बनाते थे और राहगीरों व ट्रक चालकों में बेच देते थे। जिससे उनकी खासी आमदनी होती थी।