फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड: पहली पाली में 3236 ने छोड़ी परीक्षा

विज्ञापन
परीक्ष्रा केंद्र पर जुटीं छात्राएं। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
बस्ती। 
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन प्रशासन की दहशत दिखी। पहली पाली में ही 3236 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। इसमें हाईस्कूल के 1708 और इंटर के 1528 परीक्षार्थी शामिल हैं। देरशाम तक दूसरी पाली में परीक्षा छोड़ने की जानकारी कंट्रोलरूम को भी नहीं हो सकी। डीएम, एसपी ने खुद कई केंद्रों का निरीक्षण किया। दूसरी पाली में इंटर के दो बालक और एक बालिका नकल करते पकड़ी गई। एक परीक्षार्थी की जगह उसका भाई परीक्षा दे रहा था।
प्रशासनिक भागदौड़ से ज्यादा भय परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी कैमरे से रही। कंट्रोल रूम के मुताबिक दूसरी पाली के इंटर की परीक्षा में दयानंद किसान इंटर कॉलेज परशुरामपुर चौरी में हिंदी के पेपर में बीएसए ने लड़की को नकल करते पकड़ा और केंद्र व्यवस्थापक के हवाले कर दिया। वहीं, गन्ना विकास इंटर कॉलेज मुंडेरवा में बीईओ इंद्रजीत ओझा ने एक को भाई के स्थान पर परीक्षा देते पकड़ा। उसे केंद्र व्यवस्थापक को सौंप दिया गया। बनकटी ब्लॉक के कृषक इंटर कॉलेज कुरियार में इंटर की परीक्षा दे रहे एक लड़के को नकल करते पकड़ा गया। उसे भी केंद्र व्यवस्थापक के हवाले कर दिया गया। 
विज्ञापन


डीएम, एसपी पहुंचे सल्टौआ
भानपुर तहसील दिवस से लौटते समय डीएम सुशील कुमार मौर्य और एसपी संकल्प शर्मा आदर्श इंटर कॉलेज सल्टौआ गोपालपुर पहुंच गए। विद्यालय में हड़कंप मच गया और कक्ष निरीक्षक अपने अपने कमरों में मुस्तैदी से निगरानी करने लगे। इन्होंने विद्यालय में प्रकाश, पेयजल, शौचालय की व्यवस्था को सही रखने के लिए केंद्र व्यवस्थापक को निर्देशित किया। यहां शाम की पाली में 56 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी। 
नहीं पहुंचे कक्ष निरीक्षक 
मानिकचंद प्रतिनिधि के मुताबिक बोर्ड जैसी परीक्षा में भी ड्यूटी में लापरवाही मिली है। राम प्रसाद दास इंटर कॉलेज छितही के प्रधानाचार्य ने बताया कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय भीटा के अनिल कुमार, परसा सूरत की पूजा तथा नियाज मोहम्मद की ड्यूटी कक्ष निरीक्षक में थी लेकिन तीनों नहीं पहुंचे। पुलिस ड्यूटी के लोग भी नहीं थे। इसकी शिकायत कर दी गई है। आरके पटेल में हाईस्कूल में 63 और इंटर में 56 परीक्षार्थी नहीं पहुंचे। गोस्वामी तुलसीदास इंटर कॉलेज मझौआ खजुरी में हाईस्कूल में 22 तथा इंटर में पांच बच्चे गायब रहे।
सीसीटीवी कैमरे खराब निकले 
हर्रैया प्रतिनिधि के मुताबिक दोनों पालियों में 52 परीक्षा केंद्रों पर हुई परीक्षा में हाईस्कूल की 615 और इंटर के 524 छात्रों ने पहले ही दिन परीक्षा छोड़ दी। बीआर इंटर कॉलेज में आठ कमरों में परीक्षा हुई, जिसमें से चार में लगे कैमरे काम नहीं कर रहे थे। केंद्र व्यवस्थापक ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण समस्या आई है। ठीक कराने का प्रयास हो रहा है। परीक्षा केंद्रों के बाहर जमे परीक्षार्थियों के परिजनों को पुलिस ने आसपास फटकने नहीं दिया। 
विज्ञापन

छात्रा की तबीयत बिगड़ी 
गायघाट प्रतिनिधि के मुताबिक धनपति देवी आदर्श बालिका इंटर कॉलेज में केंद्र व्यवस्थापक नीलम द्विवेदी ने बताया कि हाईस्कूल में 27 और इंटरमीडिएट में 26 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इंटर की छात्रा कंचन की अचानक तबीयत खराब हो जाने से लगभग एक घंटे उसकी परीक्षा बाधित रही। वहीं गुरुशरण पाल जनता इंटर कॉलेज गायघाट में हाईस्कूल में 22 तो इंटरमीडिएट में शामिल आठ ने परीक्षा छोड़ दी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें