नामांकन के अंतिम दिन तक 28 पर्चे दाखिल
सिविल बार एसोसिएशन का चुनाव
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। सिविल बार एसोसिएशन के लिए आठ अप्रैल को होने वाले मतदान के लिए आज नामांकन पत्रों के दाखिल होने का अंतिम दिन था। 30 मार्च से शुरू नामांकन पत्रों के दाखिल किए जाने के क्रम में अध्यक्ष, मंत्री सहित कुल 28 पर्चे दाखिल हुए। अब कल यानी मंगलवार को इन पर्चों के वैधता की जांच की जाएगी। इसी दिन वापसी भी होगी।
चुनाव अधिकारी रणंजय सिंह ने बताया कि अध्यक्ष के एक पद के लिए तीन उम्मीदवार, महामंत्री के एक पद के लिए चार ने, कोषाध्यक्ष के लिए तीन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पद के लिए चार, उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए तीन, संयुक्त मंत्री के तीन पदों पर तीन, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के एक पद पर एकमात्र पर्चा दाखिल हुआ है। वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के छह पदों के लिए भी उतने ही पर्चे दाखिल हुए हैं, जितने पद हैं। जबकि कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के छह पदों पर मात्र दो पर्चे ही दाखिल हो सके हैं। इन पदों पर उम्मीदवारों का निर्विरोध चुना जाना तय हो गया है।