फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्ञापन देकर अमहट पर पुल की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। अमहट पुल समेत कई समस्याओं पर जनवादी नौजवान सभा ने नाराजगी जताई है। शनिवार को मुख्य राजस्व अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को 12 सूत्री ज्ञापन भेजा।
विज्ञापन

जनौस की मांग है कि अधिकारियों, नेताओं के बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाने का निर्देश जारी किया जाए। जिला अध्यक्ष शेषमणि ने विज्ञप्ति में कहा है कि प्रदेश की योगी सरकार प्रबंधकों के दबाव में सरकारी स्कूलों का विलय कर रही है। पूर्व अध्यक्ष सत्यराम ने कहा कि अमहट पुल के पुनर्निर्माण न करने से सैकड़ों गांवों की जनता को दिक्कतें होती हैं। जिला मंत्री सियाराम सोनकर ने कलवारी में बाबा साहब के प्रतिमा स्थल के अवैध कब्जा हटाये जाने की मांग की। नेताओं ने चेतावनी दी कि 15 दिन में मांगें पूरी न होने पर स्थानीय मुद्दों को लेकर बड़ा आंदोलन करेगी। विजय चौधरी, गणेश शंकर विद्यार्थी, शीला देवी, दिलीप कुमार, रण विजय गुप्ता, हीरालाल, नवनीत यादव, श्याम चरण, मुन्ना, जोगिंदर आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें