बस्ती। दुबौलिया थाना पुलिस ने रविवार को थाने में खड़े लावारिस व निष्प्रयोज्य वाहनों को नीलाम कराया। कुल 9 वाहन नीलाम हुए। थानाध्यक्ष दुबौलिया जीवन त्रिपाठी ने बताया कि कुल 09 लावारिस 207 एमवी एक्ट के तहत सीज मोटरसाइकिलों का एआरटीओ द्वारा मूल्यांकन कराकर की नीलामी नायब तहसीलदार हर्रैया की उपस्थिति में बोली लगाकर प्रक्रिया सम्पन्न कराई गई। नीलामी प्रक्रिया में कुल 10 फर्म के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। 09 वाहनों से निलामी की धनराशि 1,17,000 रुपया जमा हुआ।