फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 300 किसानों को मिलेगा निशुल्क पंप सेट, भेजा गया प्रस्ताव

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। जिले में मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत वंचित किसानों को डीजल पंपसेट का वितरण किया जाएगा। चयन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और टेंडर प्रक्रिया जल्द ही शुरू होगी। योजना का उद्देश्य लघु और सीमांत किसानों को सिंचाई में सहूलियत प्रदान करना है।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत जिले में डीजल पंपसेट इंजन वितरण को लेकर विभाग ने तेजी से काम पूरा करने में जुटा है। निर्धारित लक्ष्य के तहत चयन का काम पूरा हो चुका है। टेंडर प्रक्रिया पूरी होते ही किसानों को अनुदानित पंपसेट का वितरण किया जाएगा।
सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रही है। इसके तहत लघु एवं सीमांत किसानों को सरकारी अनुदान के आधार पर पांच हार्सपावर और आठ हार्सपावर के पंपसेट दिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

लघु सिंचाई की एई गरिमा द्विवेदी ने बताया कि किसानों को सिंचाई काम में सहूलियत मिले, इसलिए शासन की ओर से यह योजना संचालित की गई थी। इसमें मुख्य तौर पर लघु व सीमांत किसानों को ही योजना का लाभ मिलता है।
योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2024-2025 में डीजल पंपसेट का जो लक्ष्य मिला था, उसे पूरा किया गया जबकि 2025-2026 में जिले के 418 डीजल अनुदानित पंपसेट का लक्ष्य मिला है।
बताया कि पहले चरण में लाभार्थी किसानों की चयन प्रक्रिया पूरी होने पर 118 पंपसेट का वितरण किया जा चुका है।
शेष पंपिंग सेट यानी 300 का लक्ष्य हासिल करने के लिए फाइल लखनऊ हेडऑफिस भेजी गई है। अनुमोदन मिलने के बाद जल्द ही अनुदानित पंप सेट का वितरण प्रक्रिया शुरु हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें