फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: गोवंश का सिर मिलने के मामले में चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वॉल्टरगंज। थाना क्षेत्र के परसा लाल शाही गांव के पोखरे में एक मार्च को मिले गोवंश के सिर एवं अन्य अवशेष के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। हिंदू संगठन के महामंत्री की तहरीर पर यह कार्रवाई हुई है। पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है। पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा है। थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि सोमवार की रात लगभग 12 बजे थाना क्षेत्र के परसालालशाही गांव के पोखरे के समीप से बबलू शर्मा निवासी केसवारा थाना वॉल्टरगंज, इस्तखार अहमद निवासी करमाखान थाना दुधारा संतकबीरनगर तथा छोटू उर्फ तुफैल निवासी मझौआमीर थाना वॉल्टरगंज को गिरफ्तार करके न्यायालय भेजा गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें