फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: महाबैठक के लिए हापुड़ रवाना हुए 300 अधिवक्ता

Fri, 29 Sep 2023 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
आज हापुड़ में होगी महाबैठक, आगे की रणनीति तय करेंगे अधिवक्ता संगठन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। हापुड़ घटना को लेकर बृहस्पतिवार को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहे। जनपद न्यायालय के गेट नंबर दो पर विरोध प्रदर्शन करते हुए अधिवक्ताओं ने कहा कि सरकार अफसरशाही का हनक दिखाकर हड़ताल खत्म कराना चाहती है। अधिवक्ता अपनी मांगों पर अडिग हैं। किसी दबाव में आकर हड़ताल खत्म नहीं की जाएगी। बृहस्पतिवार को जिले से 300 से अधिक अधिवक्ताओं का दल ट्रेन से हापुड़ रवाना हुआ।
हापुड़ जाने से पहले सिविल बार एसोसिएशन के महामंत्री शिवपूजन मिश्र ने कहा कि महाबैठक में जो निर्णय होगा, उसी के अनुसार आगे का निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हापुड़ में प्रदेशभर के अधिवक्ताओं की 29 सितंबर को बैठक है। पूर्व महामंत्री राम पलट मिश्रा ने बताया कि सरकार अधिवक्ताओं की मांग को दरकिनार करते हुए उदासीन बनी हुई है। हड़ताल को महीनेभर हो चुका है, लेकिन सरकार के स्तर पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्व महामंत्री दयाशंकर दुबे ने कहा कि अधिवक्ता दबाव में आने वाले नहीं हैं। जब तक पांचों मांगें पूरी नहीं हो जाती हैं, हड़ताल स्थगित करने पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इस मौके पर देवव्रत उपाध्याय, नागेंद्र मिश्र, रमापति पांडेय, अरविंद दुबे, चंद्रभान पाठक, हनुमत शुक्ल, आशुतोष जायसवाल, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, अरविंद चौधरी, विजय तिवारी, जेपी चौबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें