फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: निलंबित कोटेदार की गिरफ्तारी के लिए दस हजार का इनाम घोषित

Fri, 29 Sep 2023 01:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
बभनान, बस्ती। गौर थाना क्षेत्र के बिशुनपुर के निलंबित कोटेदार जगदीश प्रसाद पांडेय व एक अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने दस-दस हजार का इनाम घोषित किया है।
विज्ञापन

निलंबित कोटेदार पर जिला पूर्ति अधिकारी ने आरोप लगाया था कि गौर ब्लॉक के बिशनपुर के कोटेदार जगदीश प्रसाद पांडेय व उनके सहयोगी दुबौलिया थाना क्षेत्र के ऊंजी मुस्तकहम गांव निवासी सुनील कुमार सिंह जालसाजी कर सरकारी खाद्यान्न की कालाबाजारी किए थे। मामले में गौर पुलिस सुसंगत धाराओं में केस पंजीकृत दोनों आरोपितों की तलाश कर रही थी। पर यह पुलिस की पकड़ से बाहर थे। अब इन दोनों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने इनाम घोषित कर दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें