फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग-अलग हादसो में तीन घायल, जिला चिकित्सालय रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग-अलग हादसों में तीन लोग घायल
विज्ञापन

विक्रमजोत (बस्ती)। छावनी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोमवार को हुई अलग-अलग तीन दुर्घटनाओं में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनका इलाज जिला चिकित्सालय अयोध्या में चल रहा है। तीनों ही घटनाएं थाना क्षेत्र के रमघटिया के पास की है।
विज्ञापन

पहली दुर्घटना सुबह करीब सात बजे गोरखनाथ लाइन ढाबा के पास कुशीनगर से लखनऊ जा रहा लग्जरी वाहन के छुट्टा जानवर को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर किनारे खड़े ट्रक में पीछे से टकरा गया। दुर्घटना में वाहन सवार 36 वर्षीय चालक मुबारक पुत्र अमीन निवासी पखावर थाना कसया और 40 वर्षीय जितेंद्र राव पुत्र विश्वनाथ निवासी सोहसापट्टी गौसी थाना कसया जनपद कुशीनगर बुरी तरह घायल हो गए। मौके पर पहुंची छावनी पुलिस ने दोनों घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत भेजा। जहां चिकित्सकों ने जितेंद्र राव को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अयोध्या रेफर कर दिया। जहां हालत नाजुक बनी हुई है। वहीं दूसरी घटना सुबह करीब 8 बजे की है। थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी किशन मोटर साइकिल से विक्रमजोत जा रहे थे कि अनियंत्रित होकर आगे चल रहे टेंपो से टकरा गए। उन्हें सीएचसी विक्रमजोत ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय अयोध्या के लिए रेफर कर दिया। तीसरी घटना सुबह के करीब 9 बजे की है। लखनऊ से मेडिकल कॉलेज बस्ती जा रहे चिकित्सक की कार का टायर फट जाने से वाहन अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे पेड़ से जा टकराया और गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गनीमत रही कि कार में सवार डॉ. उपेंद्र उनकी पत्नी और अस्पताल कर्मी विनय शर्मा बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें