फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांजा व कट्टा-कारतूस संग तीन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
आधा किलो गांजा व कट्टा-कारतूस संग तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

बस्ती/हर्रैया। लालगंज पुलिस ने गांजा व कट्टा-कारतूस के साथ दो लोगों को पकड़ा है। थानाध्यक्ष दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार रात करीब साढ़े नौ बजे सुनील यादव निवासी ग्राम रखौना बाजार थाना लालगंज और बजरंगी यादव निवासी ग्राम पाल्हा थाना नगर जनपद को बरगदहा चौराहे के निकट कडसरी मिश्र के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

आरोपी सुनील के कब्जे से एक किलो पांच सौ ग्राम गांजा और आरोपी बजरंगी के कब्जे से 315 बोर का कट्टा-कारतूस बरामद किया गया है। बजरंगी के खिलाफ नगर थाने में मारपीट व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष के साथ प्रभारी चौकी रखौना शशिकान्त, आरक्षी रजनीश यादव, किशन सिंह, अमित कुमार शर्मा, जितेन्द्र कुमार चौहान, निर्भय नारायण शामिल रहे। इसी क्रम में प्रभारी निरीक्षक हर्रैया शैलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दिनेश निवासी वार्ड नं. पांच मनोरमा नगर थाना हर्रैया को हर्रैया स्थित आशीर्वाद होटल के सामने लकड़ी की गुमटी में गांजा बेचते गिरफ्तार किया। उसके पास से दो किलो सौ ग्राम गांजा व बिक्री का 550 रुपया बरामद किया गया। पूछताछ में दिनेश ने बताया कि यह गांजा हमको बिक्री के लिए पिन्टू सोनकर निवासी हनुमानगढ़ी मोहल्ला खटकहिया थाना हर्रैया देते हैं। गांजा बेचकर मैं उनका पैसा वापस कर देता हूं तथा लाभ की रकम अपने पास रख लेता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें