फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परिणय सूत्र में बंधे 298 जोड़े, उपहार भी दिए गए

Wed, 14 Feb 2024 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
जीआईसी में सामूहिक विवाह कार्यक्रम में शामिल लोग।
विज्ञापन
बस्ती। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जीआईसी में मंगलवार को समारोह का आयोजन हुआ। इस दौरान 298 जोड़ों की शादी कराई गई। सांसद हरीश द्विवेदी ने वर-वधु को आशीर्वाद दिया। नए जोड़ों को उपहार स्वरूप दैनिक जीवन के लिए उपयोगी बर्तन, सामग्री आदि भेंट किए गए।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि मुख्यमंत्री सामूहित विवाह योजना में गरीब बहन-बेटियों की शादी कराई जाती है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन लिए जाते हैं। प्रत्येक जोड़े पर 51,000 रुपये खर्च किए जाते हैं। इसमें से उन्हें 10 हजार रुपये तक का उपहार स्वरूप वस्त्र, बर्तन, बैग, आभूषण तथा अन्य सामान दिए जाते हैं। 35 हजार रुपये नकद विवाहिता के खाते में भेजे जाते हैं। शेष 6000 रुपये विवाह समारोह पर खर्च किए जात हैं।
जिला समाज कल्याण अधिकारी श्रीप्रकाश पांडेय ने बताया कि लक्ष्य 1400 के सापेक्ष 1430 जोड़ों का विवाह कराया गया है। समारोह में विकास खंड बहादुरपुर के 33, बनकटी के 14, बस्ती के 34, दुबौलिया के 12, गौर के 24, हर्रैया के 11, कप्तानगंज के 29, कुदरहा के 17, परसरामपुर के 20, रामनगर के पांच, रुधौली के 22, सल्टौआ गोपालपुर के 16, सॉऊघाट के 24, विक्रमजोत और बनकटी के चार-चार, नगर पालिका के एक, भानपुर के 12, गनेशपुर, हर्रैया व मुंडेरवा के एक-एक, कप्तानगंज के तीन, नगर बाजार के आठ तथा रुधौली के दो जोड़ों का विवाह कराया गया। इस मौके पर सीडीओ जयदेव सीएस, ब्लाॅक प्रमुख सदर राकेश श्रीवास्तव, सॉऊघाट के अभिषेक कुमार, जगदीश शुक्ल, लालजी यादव, बीडीओ रामनगर वर्षा वंग आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें