फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: परिषदीय स्कूलों की छात्राओं को सशक्त करेंगी सुगमकर्ता

Wed, 14 Feb 2024 12:23 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
मीना मंच के लिए किया जाएगा प्रशिक्षित
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

बस्ती। परिषदीय विद्यालयों एवं कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की छात्राओं को सशक्त एवं मुखर बनाने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से मीना मंच का गठन किया गया है। जहां प्रशिक्षण प्राप्त शिक्षक उच्च प्राथमिक विद्यालय की छात्राओं को शक्ति परी के तौर पर प्रशिक्षित करेंगे।

बीएसए कार्यालय सभागार में मंगलवार को बालिका शिक्षा समन्वयक की अध्यक्षता में संदर्भदाताओं ने प्रशिक्षण के बिंदुओं पर चर्चा करते हुए रूपरेखा तैयार की। जिला बालिका शिक्षा समन्वयक अमित सोनी ने बताया कि मीना मंच के संचालन का दायित्व निभाने वाली शिक्षक को सुगमकर्ता के तौर पर जाना जाता है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि दिसंबर माह में प्रयागराज में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण में जिले के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय परशुरामपुर की सावित्री त्रिपाठी, उच्च प्राथमिक विद्यालय कवलसिया-गौर से आलोक शुक्ल, बटेला-साऊंघाट से श्रुति त्रिपाठी, प्राथमिक विद्यालय फुलवरिया बरगाह-बहादुरपुर से शीला मौर्या, संविलयन विद्यालय बढ़या से संध्या त्रिपाठी व कुदरहा से रामपाल वर्मा ने प्रशिक्षण प्राप्त किए हैं।
विज्ञापन

अब ये सभी शिक्षक दो-दो के समूह में प्रत्येक ब्लाॅक के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय व उच्च प्राथमिक विद्यालयों से एक-एक शिक्षक को सुगमकर्ता के रूप में पावर एंजेल्स को सशक्त बनाने के लिए प्रशिक्षित करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें