28 महादानियों ने किया रक्तदान, महत्व बताया
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अखिल भारतीय कांदू मद्धेशिया वैश्य सभा की स्थानीय इकाई ने शास्त्री चौक पर शुक्रवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया। इस दौरान 35 लोगों ने पंजीकरण कराकर 28 ने रक्तदान किया।
शिविर का उद्घाटन पूर्व पालिकाध्यक्ष अशोक कुमार गुप्त ने किया। यहां वैश्य समाज व व्यापारियों ने दूूसरों का जीवन बचाने का संकल्प लिया। भाजपा कार्य समिति सदस्य आकाश कसौधन ने रक्तदान का आह्वान सभी से किया। इस मौके पर महिला सभा जिला अध्यक्ष पूनम मद्धेशिया, भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, संपूर्ण वैश्य सेना जिलाध्यक्ष अशोक कुमार निगम, महामंत्री बैजनाथ मद्धेशिया, युवा जिलाध्यक्ष प्रमोद मद्धेशिया, हिमांशु गुप्ता, संजय गुप्ता, व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष परमात्मा मद्धेशिया, सपा व्यापार सभा प्रदेश सचिव कुलदीप जायसवाल, अजय मद्धेशिया, हजारी प्रसाद मद्धेशिया, राजमणि मद्धेशिया, गुलाल मद्धेशिया, नीरज कसौधन, सतीश गुप्ता, चंद्रभान मद्धेशिया, चंदेश्वर गुप्ता, राजन मद्धेशिया, शिवेंद्र गुप्ता आदि मौजूद रहे।
इन्होंने किया रक्तदान
भाजपा नगर अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता, माधव प्रसाद गुप्ता व्यापारी, नेता परमात्मा मद्धेशिया, हिमांशु गुप्ता, अजय मद्धेशिया, शिवेंद्र मद्धेशिया, नीरज कसौधन सहित 28 ने रक्तदान किया।