बस्ती के महादेवा विकास खंड बनकटी के ठाकुरापार गांव के बंद मकान में एक साथ 26 अजगर के बच्चे मिलने से दहशत फैल गई। वहां के जय प्रकाश अग्रहरि का एक मकान आम तौर पर बंद रहता है। कई दिनों से गांव वाले वहां एक दो अजगर के बच्चों को देखते थे।
विज्ञापन
बुधवार के सुबह अजगर के बच्चे घर के बाहर निकले थे। तभी अचानक पड़ोसी बाबू यादव की नजर पड़ गई। डर के मारे वह भागे और शोर मचाने लगे। शोर सुन कर काफी भीड़ इकट्ठा हो गई।
बाबू यादव ने मकान मालिक जय प्रकाश को फोन करके बताया कि आपके घर में से अजगर के बच्चे निकल रहे हैं। जय प्रकाश अपने भागे हुए अपने बंद मकान पर पहुंचे। शटर उठाने पर अंदर ढेर सारे अजगर के बच्चे दिखे। सूचना पर वन विभाग की टीम आई और अजगर के 26 बच्चों को जंगल में छोड़ने के लिए ले गई।