फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: 225 महिलाएं बनीं आत्मनिर्भर...ऋण लेकर शुरू किया कारोबार

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। पुरुषों की तरह महिलाएं भी अपना स्टार्टअप खड़ा करने में पीछे नहीं हैं। वर्ष 2026-27 में मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत ऋण लेकर 225 महिलाएं अपना कारोबार शुरू कर आत्मनिर्भर बनीं, साथ ही दूसरों को भी काम दिया। इस वर्ष अब तक 500 से अधिक महिलाओं ने योजना के लिए आवेदन किया है।
विज्ञापन




मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के अंतर्गत जो आवेदन आए थे, सत्यापन के बाद महिलाओं को ऋण के लिए पात्र घोषित किया गया था। जांच के बाद उनके आवेदनों को स्वीकृत कर बैंकों में भेजा गया। बैंकों से 800 से अधिक लोगों का ऋण स्वीकृत किया गया। इनमें 225 महिलाएं शामिल हैं। पांच लाख तक का ऋण लेकर महिलाओं ने ब्यूटी पार्लर, जूट बैग का निर्माण, झाड़ू बनाने का कारोबार शुरू किया। सिलाई-कढ़ाई, लॉन्ड्री से लेकर अन्य कारोबार में महिलाएं आगे बढ़ रही हैं। उपायुक्त उद्योग हेमंत कुमार ने बताया कि योजना के जरिये महिलाएं सशक्त बनी हैं। पहले घर में रहने वालीं महिलाओं ने अपना कारोबार स्थापित कर खुद को आत्मनिर्भर बनाया, साथ ही कई लोगों को रोजगार देने में सहभागी बनीं।



लक्ष्य बढ़ा, ज्यादा महिलाओं को मिलेगा लाभ



गत वर्ष जहां 2000 लोगों को योजना का लाभ देने का लक्ष्य था। वहीं इस बार बढ़ाकर 2200 कर दिया गया। वित्तीय वर्ष में नया लक्ष्य आने के बाद आवेदन शुरू कर दिए गए हैं। इस बार ज्यादा महिलाओं को लाभ मिलना तय है। अब तक 225 को लाभ दिया जा चुका है। इसमें बिना ब्याज के ऋण की सुविधा है, ऐसे में महिलाएं अधिक रुचि दिखा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




ये है पात्रता



-आवेदक की उम्र 21 से 40 वर्ष के बीच होना चाहिए।



-आठवीं पास होना जरूरी है।



-बैंक में सिविल बेहतर होना चाहिए।



-प्रोजेक्ट, सेवा व मैन्युफैक्चरिंग के लिए लाभ मिलता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें