फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: प्राधिकार पत्र निलंबित फिर भी बेच रहे खाद

विज्ञापन
विज्ञापन
कुदरहा। निलंबित उर्वरक प्राधिकार पत्र के बावजूद डीएपी की बिक्री और निर्धारित मूल्य से अधिक वसूली की शिकायत पर बुधवार को कृषि एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त टीम ने कुदरहा बाजार स्थित उपकेंद्र कृषि विपणन सहकारी समिति लिमिटेड की जांच की।
विज्ञापन

समिति के जिम्मेदार अधिकारी स्टॉक और वितरण रजिस्टर नहीं दिखा सके। अभिलेख प्रस्तुत नहीं किए जाने पर नाराजगी जताते हुए जांच टीम ने तीन दिन के भीतर सभी दस्तावेज उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। अधिकारियों ने निर्धारित समय में अभिलेख नहीं मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

टीम में डीएओ बाबूराम मौर्य, एआरओ रविशंकर, एडिशनल एआरओ संतोष प्रताप राव और एडीओ सहकारिता मनोज कुमार चतुर्वेदी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें