फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक में 22 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत के विकास के लिए 22 करोड़ की परियोजनाएं स्वीकृत
विज्ञापन

रुधौली (बस्ती)। ब्लॉक सभागार रुधौली में शुक्रवार को क्षेत्र पंचायत की बैठक में 22 करोड़ रुपये की परियोजनाओं को स्वीकृति दे दी गई। यह सभी कार्य 15वें वित्त, राज्य वित्त एवं मनरेगा के तहत होंगे।
बैठक में पिछली कार्यवाही की पुष्टि करते हुए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के अंतर्गत वर्ष 2022- 23 के श्रम बजट तथा तथा कार्य योजना पर विचार किया गया। पंचम राज्य वित्त 15वां वित्त की कार्य योजना पर विचार किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मुख्यमंत्री आवास योजना, कृषि सहकारिता संपूर्ण पक्ष कार्यक्रम समाज कल्याण नि:शुल्क बोरिंग स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग, विद्युत निगम सहित क्षेत्र पंचायत व ग्राम पंचायत प्रधानों के बीच जानकारी दी गई। विशिष्ट अतिथि के रूप में पहुंचे क्षेत्रीय विधायक राजेंद्र प्रसाद चौधरी ने कहा कि ग्राम पंचायतों में हारे या जीते हुए प्रधान मिलकर एक रचनात्मक सोच के कार्य करें।
विज्ञापन

ब्लॉक प्रमुख अनूप चौधरी ने कहा कि इस बैठक पर जो अधिकारी कर्मचारी अनुपस्थित है उनके खिलाफ शासन को पत्र के माध्यम से अवगत कराकर कार्यवाही की संस्तुति की मांग की जाएगी। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि पुष्करादित्य सिंह ने कहा कि विकास खंड के ग्राम पंचायतों में समुचित विकास के लिए सभी क्षेत्र पंचायत में ग्राम पंचायत सदस्यों का एक राय होकर विकास के लिए प्रयासरत रहने की आवश्यकता है। खंड विकास अधिकारी सुनील कुमार कौशल ने कहा कि जल्द ही ब्लॉक मुख्यालय में मीटिंग हॉल का आधुनिकीकरण, पार्क, ओपन जिम, पेयजल की व्यवस्था, ब्लॉक गेट व जल निकासी की व्यवस्था कराई जाएगी। जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मो. शकील ने कहा कि ग्राम सरकार पंचायतों में विकास कार्य के लिए कई योजनाएं लागू करती हैं, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के चलते और विकास कार्यों को सही रूप ग्राम पंचायतों में नहीं मिल पाता। विकास क्षेत्र के एक गांव के विद्युत के एक मामले में अवर अभियंता अखिलेश यादव को खरी-खोटी सुनाते हुए उन्होंने क्षेत्र पंचायत की बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों का बैठना भी अति आवश्यक है, इसके लिए विकासखंड की ओर से पत्र जारी करके उन्हें बैठक में आमंत्रित किया जाना चाहिए, जो भी अधिकारी इस बैठक में उपस्थित नहीं होता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि राकेश शर्मा, ग्राम पंचायत संगठन के जिला अध्यक्ष महेंद्र सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. अशोक चौधरी, खंड शिक्षा अधिकारी विजय आनंद, सीडीपीओ साधना, विद्युत जेई अखिलेश यादव, एडीओ पंचायत दयाराम, ग्राम प्रधान अमीर हमजा, अब्दुल रज्जाक, मोहम्मद सईद, माधव श्याम यादव सहित लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें