कार्यक्रम को संबोधित करते सांसद।
- फोटो : अमर उजाला
परशुरामपुर। भाजपा सांसद हरीश द्विवेदी तथा हरैया के विधायक अजय सिंह ने सिकंदरपुर चौरी से होकर मसकनवा मार्ग की आधारशिला रखी। बीस किमी लंबे इस मार्ग पर 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। रविवार को 11 बजे दिन में आयोजित कार्यक्रम में सरकार की उपलब्धियों का बखान जन प्रतिनिधियों ने किया। सीमावर्ती सड़क से सीधे तौर पर बस्ती तथा गोंडा जनपद के कई दर्जन गांव जुड़ते हैं। वर्तमान में यह सड़क टूट गई है। सड़क का निर्माण कराने के लिए लगातार भाजपा के सांसद तथा विधायक से क्षेत्रीय लोग मांग करते रहे हैं।
भाजपा सांसद द्विवेदी ने कहा कि सड़कों पर भाजपा की केंद्र तथा राज्य की सरकार ने ऐतिहासिक काम किया है। सभी छोटे-छोटे गांव तथा कस्बों को मुख्य मार्ग से जोड़ने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। पूर्ववर्ती सरकारों में घटिया सामग्री लगाए जाने के कारण सड़क जल्द टूट गई हैं, जिनकी मरम्मत कराकर उच्च गुणवत्ता वाली सड़क बनाई जा रही है। इसी क्रम में चौरी बाजार में टैक्सी स्टैंड से तालाब तक 250 मीटर लंबी नाली का शिलान्यास भी हुआ। हरैया के विधायक अजय सिंह ने भी भाजपा शासनकाल में कराए गए कार्यों को गिनाया। इस मौके पर घनश्याम शुक्ला, उमेश मद्धेशिया, अनिल पांडेय, हेमंत गुप्ता, अरुण विद्यार्थी, आशीष गुप्ता, राम ललित पांडेय, सीताराम गुप्ता आदि मौजूद रहे।