फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनियमितता पर कोटे की दुकान निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियमितता पर कोटे की दुकान निलंबित
विज्ञापन


परशुरामपुर।
क्षेत्र के करिगहना ग्राम सभा की सस्ते गल्ले की दुकान को वितरण सहित तमाम अनियमितता पाए जाने पर निलंबित कर दिया गया है। करिगहना निवासी अरुण पांडेय ने डीएम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के बाद इस दुकान की जांच पूर्ति विभाग ने की थी।
विज्ञापन

दुकान के संबंध में चार सितंबर को हुई जांच में पूर्ति निरीक्षक ने पाया कि ग्राम सभा के तमाम कार्ड धारकों को राशन व मिट्टी का तेल वितरण करने में सरकारी दर से अधिक मूल्य लिया जा रहा है। साथ ही दुकान पर आवश्यक रूप से लगाए जाने वाले रेट बोर्ड, साइन बोर्ड, स्टॉक बोर्ड नहीं हैं। इन स्थितियों की रिपोर्ट भेजने के बाद जिला पूर्ति अधिकारी रमन मिश्र ने दुकान निलंबित कर दिया है। कोटेदार को तीन माह के भीतर अपना पक्ष रखने का निर्देेश दिया गया है। डीएसओ ने उक्त की पुष्टि करते हुए कहा कि कोटेदार को अपना पक्ष रखना है। उसके बाद उसी रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई तय होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें