फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले दिन ही ढीली पड़ी गेहूं खरीद

विज्ञापन
विज्ञापन
पहले दिन ही ढीली पड़ी गेहूं खरीद,
विज्ञापन

एक सप्ताह में गति पकड़ेगी गेहूं खरीद : केंद्र प्रभारी
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। गेहूं की फसल तैयार है और किसान अपनी उपज की कटाई भी जोरों पर कर रहे हैं। इनकी उपज का वाजिब मूल्य मिल सके, इसके लिए शासन की ओर से एक अप्रैल से सभी क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद किए जाने का आदेश जारी किया गया।
सल्टौआ प्रतिनिधि के मुताबिक सोमवार को पहले ही दिन गेहूं खरीद ढीली पड़ गई। कहीं केंद्र खुले तो कहीं बंद पाए गए। क्षेत्र के विलौड़ी शुक्ल, भिरिया रितुराज, सिसवारी, टिनिच, पचानू, सल्टौआ, सोनहा में मौजूद क्रय केंद्र पर इलेक्ट्रॉनिक कांटा व बोरा मौजूद पाया गया, अन्य केंद्रों पर कोई साधन उपलब्ध नहीं मिला। एडीओ कोऑपरेटिव रमाकांत शुक्ल ने बताया क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया गया, पहले दिन कोई किसान नहीं आया, बताया कि अभी किसानों की फसल खेतों में जिसकी कटाई चल रही है, एक सप्ताह बार खरीद गति पकड़ लेगी।
विज्ञापन

पैकोलिया प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में भीटी मिश्र क्रय केंद्र को छोड़कर बाकी बंद मिले। यहां मौजूद प्राइवेट कर्मी सतीश सिंह ने ने बताया कि केंद्र पर छह हजार बोरा व दस लाख रुपये उपलब्ध हैं। वहीं, साधन सहकारी समिति पेड़रिया ,पुरैना, एफसीआई कठवतिया, सांवडीह बंद था। दुबौलिया प्रतिनिधि के अनुसार बरसांव गेहूं क्रय केंद्र खुला पाया गया। केंद्र प्रभारी राम सूरत वर्मा ने बताया कि खाते में दस लाख रुपये आए हैं, केंद्र पर 2500 बोरा मौजूद है। किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था उपलब्ध है। बताया कि इस बर किसानों के खाते में सीधे आरटीजीएम के माध्यम से गेहूं का समर्थन मूल्य भेजा जाएगा।
फोटो
पहले दिन इंतजार करते रहे क्रय केंद्र प्रभारी
भानपुर तहसील में खाद्य विभाग के गेेेहूूूूं क्रय केन्द्र सक्रिय
महिला किसानों की उपज बेचने के लिए नहीं लगेगी लाइन
अमर उजाला ब्यूरो
भानपुर। तहसील क्षेत्र में गेहूं खरीद के लिए खाद्य विभाग की ओर से रामनगर ब्लॉक के असनहरा और सल्टौआ ब्लॉक के सोनहा में क्रय केंद्र खुल गए हैं। पहले दिन क्रय कें द्रों के प्रभारी अपनी-अपनी दुकानों पर बैनर, कांटा, झरना आदि सजाकर किसानों का इंतजार करते दिखे।
विज्ञापन

असनहरा में केंद्र प्रभारी धीरेन्द्र पाण्डेय ने बताया कि इस बार सरकार ने गेहूं का सरकारी मूल्य 1840 रुपये प्रति क्विंटल की दर से तय कर रखा है। बताया कि सरकारी मूल्य पर किसान को उपज बेचने के लिए ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। जिन किसानों ने पिछले वर्ष धान के लिए पंजीकरण कराया था, उन्हें इस बार गेहूं के लिए भी अपडेट कराना होगा। किसी प्रकार की असुविधा से बचने के लिए किसान को अपनी उपज पूरी तरह से साफ-सुथरी कर लानी चाहिए। मंगलवार और शनिवार को विशेष रूप से सीमांत (छोटे) किसानों के उपज की खरीदारी की जाएगी। केंद्र पर आने वाली महिला किसानों को लाइन नहीं लगानी पड़ेगी, उन्हें प्राथमिकता दी जाएगी। बताया कि केंद्र पर किसानों के बैठने के लिए दरी, तख्त और पीने के लिए पानी आदि की समुचित व्यवस्था की गई है। कहा कि केंद्र पर उपज लेकर आने वाले किसानों को 20 रुपये प्रति क्विंटल की दर से उतरवाई और छनाई नकद देनी होगी, जो बाद में किसान के खाते में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें