आंगनबाड़ी वर्करों का धरना 26वें दिन भी जारी
बस्ती। मानदेय वृद्धि, राज्य कर्मचारी दर्जा व समस्याओं को लेकर आंदोलित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने हक मिलने तक आंदोलन जारी रखने की घोषणा की है। इसे लेकर एडीएम को दो सूत्रीय ज्ञापन देकर समस्या समाधान की मांग की है।
शनिवार को आंदोलन का 26 वां दिन था। प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर आंगनबाड़ी कर्मचारी एवं सहायिका एसोसिएशन के सदस्य डीएम कार्यालय परिसर में धरना दे रहे हैं। जिला अध्यक्ष फूलमती चौधरी ने कहा कि धरने के बाद भी सरकार ने अभी तक कोई घोषणा नहीं की है। एडीएम भगवान शरण को दो सूत्रीय ज्ञापन देते हुए मांग की हैं कि समस्याओं का शीघ्र समाधान कराया जाए। बताया कि परशुरामपुर, विक्रमजोत, कुदरहा में परियोजना कार्यालयों में भी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां कलम बंद हड़ताल पर हैं। मौके पर उ.प्र. राज्य कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष सुनील कुमार पांडेय, शिवशंकर कुमार, अजनवी के साथ एसोसिएशन की आशा, भागवंती, पुष्पलता, सुधा, मालती, सुनीता, बिंदू सिंह, पद्मा गुप्ता, आशा पांडेय, कुसुम गुप्ता, कंचन पाण्डेय, जगदंबा, रीता चौधरी, मंजू देवी, माधुरी शुक्ला आदि मौजूद रही।