फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: फेसबुक मैसेंजर से 20 हजार की ठगी, प्राथमिकी दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
नगर बाजार। थाना क्षेत्र के रमवापुर कला गांव निवासी एक व्यक्ति से फेसबुक मैसेंजर के जरिये साइबर अपराधियों ने उसके खाते 20 रुपये की ठगी कर ली है। पीड़ित के तहरीर पर नगर थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित राजकुमार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 16 फरवरी को सुबह उनके फेसबुक मैसेंजर पर गांव के रमेश कुमार नामक व्यक्ति के आईडी से संदेश आया। इसके जरिये विदेश से जल्द घर आने की बात कहकर बैंक पासबुक मांगी गई। भरोसा करते हुए उन्होंने अपना बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा बस्ती के पासबुक का विवरण शेयर कर दिया। कुछ ही देर बाद उनके पास एक कथित बैंक जमा रसीद भेजी गई। जिसमें उनके खाते में 6.15 लाख रुपये जमा होने का दावा किया गया।
इसके बाद मैसेज कर बताया गया कि एजेंट के पास 85 हजार रुपये बकाया होने के कारण पासपोर्ट और बीजा लॉक हो गया है, जिसे खुलवाने के लिए तुरंत रुपये भेजने होंगे। पीड़ित को एक मोबाइल नंबर दिया, उस पर संपर्क करने पर खुद को एजेंट बताने वाले व्यक्ति ने 20 हजार रुपये तत्काल भेजने को कहा। गांव का युवक समझकर भरोसा करते हुए पीड़ित ने फोन-पे और अन्य ऑनलाइन माध्यमों से अलग-अलग किश्तों में कुल 20 हजार रुपये भेज दिए।
विज्ञापन

रुपये भेजने के बाद आरोपी फिर से 25 हजार की मांग करने लगा। इसके बाद पीड़ित को संदेह हुआ। उन्होंने तत्काल रमेश कुमार से संपर्क करने की कोशिश की तो बात नहीं हो सकी। एक सप्ताह बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। थानाध्यक्ष नगर भानु प्रताप सिंह ने बताया कि पीडित के तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें