फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: आग से 200 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख

Tue, 09 Apr 2024 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
कोल्हुई में जलता फसल।संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
-बाइक बचाने के चक्कर में किसान झुलसा, देर से पहुंचा फायर ब्रिगेड, लोगों से नोकझोंक
संवाद न्यूज एजेंसी
बृजमनगंज/कोल्हुई। बृजमनगंज विकास खंड क्षेत्र में ग्राम सभा हरैया पंडित के टोला पिपराहिया में गेहूं के खेत में सोमवार की सुबह करीब 11 बजे आग लग गई। लालपुर, बेलौही, सोनचिरैया सहित अन्य गावों की करीब 200 एकड़ फसल जलकर राख हो गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी देर से पहुंची। इससे ग्रामीण भड़क गए और उनकी कर्मियों से नोकझोंक हो गई।
जानकारी के अनुसार, भूसा मशीन, पंप सेट व खेत कटवाने गए ग्रामसभा लालपुर निवासी किसान लालबिहारी की बाइक में भी आग पकड़ ली। जिसको बचाने के चक्कर में किसान भी आंशिक रूप से झुलस गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की गई, मगर विफल रहे। घटना के बाद क्षेत्र में अफरा- तफरी मच गई। सूचना मिलते ही दोपहर एक बजे तहसीलदार फरेंदा कर्ण सिंह दो अग्निशमन यंत्र के साथ मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में लग गए। बाद में कोल्हुई थानाध्यक्ष आनंद गुप्ता पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे। तब तक आग बेकाबू हो चुकी थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस घटना में प्यारे, रामराज, उदयभान, शिवनाथ सिंह, रामेश्वर सिंह, राहुल, मुबारक, रशीद, महेंद्र यादव, तूफानी, जगदीश, परशुराम, मुन्नी, हरिराम, रामधनी, नंदू दीदारू, शत्रुघन, वेदमती, बलराम शुक्ल, राजन सिंह सहित अन्य किसानों का फसल नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है। मौके पहुंचे जिला पंचायत सदस्य दीपक पांडेय ने शासन प्रशासन से तत्काल मदद की मांग की। लेखपाल शिवशंकर ने बताया कि किसका कितना नुकसान हुआ है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन


तहसीलदार फरेंदा कर्ण सिंह ने बताया कि नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के बाद पीड़ितों की हर संभव मदद की जाएगी।
-
अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में लगी आग
खनुआ। सोनौली कोतवाली क्षेत्र के बरगदवा उर्फ गनवरिया गांव के सिवान में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में आग लग गई। ग्रामीणों की मदद से किसी तरह आग पर काबू पाया गया। जानकारी के मुताबिक सोनौली कोतवाली क्षेत्र के बरगदवा उर्फ गनवरिया गांव के सिवान में अज्ञात कारणों से गेहूं के खेत में अचानक आग लग गई, जिसमें दयाराम यादव का लगभग 20 डिस्मिल गेहूं जलकर राख हो गया। संवाद
विज्ञापन

-
एक बकरी की जल कर मौत, दो झुलसी
महराजगंज। पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुजुरी टोला भगवानपुर निवासी धर्मेंद्र की झोपड़ी में तीन बजे अचानक आग लगने से उसमें बंधी एक बकरी की जल कर मौत हो गई। जबकि दो और बुरी तरह से झुलस गई है। धर्मेंद्र ने बताया कि बकरी के अलावा पंपिंग सेट, चारपाई बिस्तर बोरा व कुछ राशन भी जल गया। बगल में कृष्ण मोहन का 20 डिस्मिल गेहूं की फसल भी जल गया। ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पा लिया गया। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें