फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: पांच विषयों में खराब प्रदर्शन पर बदले गए अभ्युदय कोचिंग के 20 शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी छात्रों के लिए नए शिक्षकों का चयन किया गया है। पिछले पांच सालों के अनुबंध को समाप्त कर नए सिरे से 20 शिक्षक के चयन का निर्णय लिया गया था। ये शिक्षक उन्हीं पांच विषयों के लिए रखे गए हैं जिनका फीड बैक खराब गया था।
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग की ओर से संचालित मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना में आर्थिक रूप से कमजोर छात्र-छात्राओं का भविष्य संवर रहा है। हालांकि, पहले से वर्तमान में संख्या कम हुई है। बताते हैं कि अब 289 छात्र-छात्राएं पढ़ाई कर रहे हैं। उन्हें यूपीपीएससी, नीट, जेईई और एसएससी जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निशुल्क कोचिंग और मार्गदर्शन की सुविधा मिल रही है। अभिभावकों का कहना है कि, आईएएस, पीसीएस, डाॅक्टर, इंजीनियर का सपना देखने वाले विद्यार्थियों को पहले प्रयागराज, लखनऊ, दिल्ली, कोटा जैसे शहरों का रूख करना पड़ता था।
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए विद्यार्थियों के मां बाप को कोचिंग संस्थानों को फीस के रूप में एक बड़ी रकम चुकानी पड़ती थी, मगर मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के बाद गरीब मां-बाप की चिंता कम हो गई है। अब उन्हें अपने बच्चों को महानगरों में भेजने की जरूरत नहीं है। उन्हें कोचिंग की सुविधा अब जिले में ही मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना के तहत निशुल्क मिल रही है। योजना के तहत एपीएन पीजी काॅलेज बस्ती और नेशनल इंटर काॅलेज हर्रैया में कक्षाएं चल रही हैं।
विज्ञापन

पिछले साल की हुई समीक्षा में दोनों कॉलेज के पांच विषय का फीड बैक बेहद खराब गया। डीएम की संस्तुति पर इन विषयों के शिक्षकों के बदलने की प्रक्रिया शुरू की गई। इसके लिए कुल, 48 शिक्षक इंटरव्यू में आए, जिसके बाद 20 शिक्षकों का चयन किया गया। इसके अलावा 23 शिक्षकों का नवीनीकरण किया गया। विभाग के अनुसार, इतिहास, अंग्रेजी, इंटरनेशनल आईआर, भूगोल समेत पांच विषय में फीड बैक खराब था। एपीएन में यूपीपीएससी और एसएससी की कक्षाएं संचालित की जा रही हैं।
वहीं नेशनल इंटर काॅलेज हर्रैया में जेईई, नीट व एसएससी के विद्यार्थियों को निशुल्क कक्षाओं का लाभ मिल रहा है। विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षा की बेहतर तैयारी कराने के लिए सीडीओ सार्थक अग्रवाल की अध्यक्षता में गठित टीम की ओर से चयनित किए गए विषय विशेषज्ञ शिक्षक सेवाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें