फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: सूचीबद्ध बसस्टाप पर इनआउट के बाद ही रवाना होंगी रोडवेज बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। रोडवेज बसों के अब निर्धारित बस स्टाॅप पर रुककर यात्रियों को लेने के बाद ही आगे रवाना होने के निर्देश दिए गए हैं। निगम की घटती आय और यात्रियों की परेशानी को देखते हुए एआरएम कल्पना श्रीवास्तव ने चालकों-परिचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं। सूचीबद्ध बसस्टाप पर इनआउट किए बिना बस आगे बढ़ी तो संबंधित चालक और परिचालक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

एआरएम ने बुधवार को चालकों, परिचालकों और अन्य कर्मचारियों के साथ ब्रीफिंग की। उन्होंने कहा कि सभी बसों का संचालन रूटचार्ट के अनुसार किया जाए। निर्धारित बसस्टाप पर बस रोककर यात्रियों को बैठाने के बाद ही आगे बढ़ाया जाए। अक्सर बसें बाईपास या हाईवे से होकर निकल जाती हैं, जिससे कई बसस्टाप छूट जाते हैं। इन स्थानों पर बस का इंतजार कर रहे यात्रियों को दूसरे साधन का सहारा लेना पड़ता है। इससे यात्रियों को असुविधा के साथ निगम की आय भी प्रभावित होती है।
उन्होंने बताया कि पिछले पांच दिनों में बसों की आय पर काफी असर पड़ा है और करीब 25 से 30 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। डिपो की सभी 102 बसों का रूट प्लान तैयार है। बसों का संचालन इसी के अनुसार कराया जाएगा। निर्देशों का पालन नहीं करने वाले चालक और परिचालक जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन

-
रक्षाबंधन पर छह दिन प्रोत्साहन राशि
रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए डिपो में 26 से 31 अगस्त तक छह दिन के लिए प्रोत्साहन राशि योजना लागू की गई है। इसके तहत पात्र चालकों, परिचालकों और अन्य कर्मचारियों को 1,200 रुपये अतिरिक्त भुगतान किया जाएगा। एआरएम ने बताया कि योजना 26 अगस्त से प्रभावी होगी। इस दौरान सभी बसों को ऑन रोड रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें