मारपीट की पांच घटनाओं में 20 नामजद
वाल्टरगंज, कलवारी, नगर, सोनहा, दुबौलिया में मुकदमा
संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। अलग-अलग थानाक्षेत्र में हुई मारपीट के मामलों में पुलिस ने 20 लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया है। वाल्टरगंजपुलिस ने बडे़बन (गनेशपुर) में जमीन के विवाद को लेकर मारने पीटने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में दो लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। इस मामले में विद्यावती देवी पत्नी अयोध्या प्रसाद ने तहरीर दी। पुलिस का कहना है कि परमात्मा व राम चंद्र रामचन्द्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गौर पुलिस ने जमीन के विवाद को लेकर महुआ डाबर में मारपीट के मामले में चार के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया है। इस संबंध में मंजू देवी पत्नी मिठाई लाल सोनकर ने तहरीर दी। राम केवल, गाजू, दिलीप व गाजू की औरत निवासी महुआ डाबर को नामजद किया गया है।
कलवारी पुलिस ने बहादुरपुर ब्लाक के सामने रास्ते के गड्डे में मिट्टी पटवाने की बात को लेकर मारने के लिए दौड़ा लेने व जान माल की धमकी देने के मामले में गोपालपुर निवासी राम गोपाल की तहरीर पर मनीष उर्फ गोलू , विशाल , अमित व अनिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
नगर थाने की पुलिस ने कमठहिया गांव निवासी पवन कुमार की तहरीर पर गांव के चार लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें मायाराम, संजय, सरजू प्रसाद व लालमोहन शामिल हैं। इसी थाने के माड़न में खेत में जानवरों के खिलाने के लिए बोई गई घास (मलाई घास) को ट्रैक्टर से मेड तोड़ कर नष्ट कर देने व विरोध करने पर तथा जान से मारने की धमकी देने के मामले में सूरज कुमार सिंह की तहरीर पर राजकुमार सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
दुबौलिया पुलिस ने मुकदमे की रंजिश को लेकर मारपीट व गाली देने के एक मामले में राम सुभावन की तहरीर पर तीन के विरुद्घ मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें लक्ष्मनपुर निवासी अंकुर सिंह उर्फ सक्षम, अखिलेन्द्र उर्फ भक्कू व आदर्श सिंह उर्फ शुभम शामिल हैं।
सोनहा पुलिस ने क्षेत्र के आमागांव में जमीन के विवाद को लेकर अपशब्द कहने जान माल की धमकी देते हुए फावड़े से वार करने के आरोप में चार लोगों पर हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। एसएचओ राम कृष्ण मिश्र ने बताया कि प्रेमनाथ की तहरीर पर उसी गांव के बेचू , तेजू, शिव कुमार व रामकुमार पर मुकदमा दर्ज किया गया है।