फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुलसकर 20 लंगूरो की मौत

Sat, 30 Apr 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबौलिया थाना क्षेत्र के मरौटी पांडेय गांव में शुक्रवार को अज्ञात कारणों से लगी आग से दस छप्पर के घर जलकर राख हो गए। इसमें गांव के राम किशोर, राजेन्द्र प्रसाद, राम अवतार, स्वामी नाथ, झिन्नकान, नंदलाल, राम सुभावन, राम मूर्ति के छप्पर के घर आग की चपेट में आने से जल गए। घर में रखा बर्तन, कपड़ा, अनाज व पैसा जल गया।
विज्ञापन



 गांव के लोग एवं फायर ब्रिगेड ने मिलकर आग को बुझाया। आग की चपेट में आने से बीस लंगूर बंदर जलकर मर गए। लंगूर बंदर पेड़ पर बैठे थे। आग लगने से वह धुआं व आग की चपेट में आने से मौत हो गई। लेखपाल व तहसीलदार ने नुकसान की रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजा है। प्रधान प्रतिनिधि रिकूं शुक्ला ने अग्नि पीड़ितो के भोजन व विस्तर की व्यवस्था कराई है। 
विज्ञापन



शादी के लिए रखा सामान जला 
गांव के नंदलाल प्रजापति के लड़की की शादी मई महीने में थी। शादी के लिए रखा सामान जलकर राख हो गया। अब वह लड़की की शादी को लेकर चिंतित है। 
मिली सहायता  
उत्तर प्रदेश उर्जा राज्यमंत्री सलाहकार बृजकिशोर सिंह डिपंल ने तुर्कीपुर व मरौटी पांडेय में पहुंचकर अग्नि पीडितो को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें