फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: जिले के 20 एजेंसियों पर गैस सिलिंडर नही, उपभोक्ता परेशान

विज्ञापन
सिलिंडर के इंतजार में बैठे उपभोक्ता।
विज्ञापन
बस्ती। जिला प्रशासन एलपीजी की पर्याप्त आपूर्ति का दावा करता रहा लेकिन हालात यह हैं कि 40 गैस एजेंसियों में से 20 पर गैस सिलिंडर नहीं हैं। इनमें कई एजेंसियों में स्टॉक शून्य है जबकि कुछ एजेंसियों के पास 100 से भी कम सिलिंडर बचे हैं यानी इनका रिजर्व स्टॉक भी खत्म होने को है। इससे उपभोक्ताओं की चिंता लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन

इस सप्ताह में सप्लाई कम आने की वजह से जिले में फिर से गैस किल्लत शुरू है। शहर की कई गैस एजेंसियों में आपूर्ति बुरी तरह प्रभावित हो रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति और भी ज्यादा गंभीर बताई जा रही है, जहां उपभोक्ताओं को कई दिन तक सिलिंडर नहीं मिल पा रहे। जिले में शुक्रवार को 9926 घरेलू सिलिंडरों की सप्लाई मिली जबकि शनिवार को 9362 सिलिंडर पाइपलाइन में दिखाया जा रहा है। मगर, कहीं गैस की किल्लत से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। धीरे-धीरे लोगों का आक्रोश सड़क पर नजर आ रहा है। मारपीट और प्रदर्शन भी होने लगे हैं। शहर समेत जिले की सभी एजेंसियों पर उपभोक्ताओं को घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति समस्या बनी हुई है। बताया जा रहा है कि होम डिलीवरी की स्थिति बेहद खरा है, बुकिंग के बाद भी सिलिंडर नहीं मिल पा रहा है। ओरीजोत के उपभोक्ता अरुण 27 अप्रैल को बुकिंग कराए, पैसा भी कट गया, मगर आज तक सिलिंडर नहीं मिल पाया है। अन्य उपभोक्ताओं ने बताया कि बुकिंग नंबर के बाद ओटीपी में संकट है। सर्वर न चलने से आधा घंटे तक ओटीपी के लिए परेशान होना पड़ता है। अभी भी टोकन सिस्टम से पर्ची काटी जा रही है, इससे बैकलॉग बढ़कर 21 हजार के पार पहुंच गया है। बताते हैं कि रोजाना बुकिंग अभी भी 25 से 26 हजार हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें