फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: बिजली समस्या को लेकर आप का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बस्ती। शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भीषण बिजली संकट, अघोषित बिजली कटौती, महंगी बिजली दरों, स्मार्ट मीटर आदि को लेकर मुख्य अभियंता वितरण कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद राज्यपाल को संबोधित आठ सूत्री मांग पत्र मुख्य अभियंता को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष डाॅ. राम सुभाष वर्मा ने कहा कि प्रदेश के अनेक जिलों में भारी बिजली कटौती के मामले सामने आ रहे हैं। पूरे प्रदेश में आम जनता, किसान, व्यापारी, छात्र और कर्मचारी बिजली संकट से त्रस्त हैं। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष और बस्ती जिला प्रभारी कुलदीप जायसवाल ने कहा कि दुर्भाग्यपूर्ण बात यह है कि जब जनता बिजली, पानी और बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रही है तब सरकार के जिम्मेदार मंत्री समस्याओं का समाधान करने के बजाय गैर जिम्मेदाराना बयानबाजी में व्यस्त दिखाई देते हैं।
उन्होंने मांग किया कि उत्तर प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाए। साथ ही स्मार्ट मीटर और फर्जी बिलिंग से संबंधित सभी शिकायतों का निस्तारण कराया जाए। इस दौरान आशीष जायसवाल, मिथलेश भारती, वीरेन्द्र कुमार, अब्दुल कयूम, भोला यादव, प्रेमचन्द्र चौधरी, रामरेखा प्रजापति, शेषपाल चौधरी, रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें