फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के 403 बूथों पर लगा 19675 को टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के 403 केंद्रों पर लगा 19,675 लोगों को टीका
विज्ञापन

बस्ती। जनपद में शुक्रवार को 403 बूथों पर 19,675 को कोरोना से बचाव के लिए टीका लगाया गया। जिला अस्पताल, महिला अस्पताल, सीएचसी-पीएचसी, सब सेंटरों व गांवों में टीकाकरण किया गया। 1420 लोगों को प्रीकॉशन डोज दी गई। इसमें 60 वर्ष से ऊपर बुजुर्गों समेत फ्रंट लाइन वर्कर, हेल्थ केयर वर्कर शामिल हैं। इसके अलावा 4705 किशोर-किशोरियों को भी वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन

प्रभारी सीएमओ व जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. फखरेयार हुसैन ने बताया कि जिले भर में टीकाकरण अभियान के क्रम में गांव-गांव टीम पहुंच रही है। यहां उन लोगों को टीका लगाया जा रहा है जो अब तक वंचित थे। इसके अलावा तमाम ऐसे लोग भी मिल रहे हैं जो दूसरी डोज नहीं लगवाए हैं। कहा कि अभियान के चलते जिले में टीकाकरण का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। ड्यूलिस्ट के आधार पर लोगों का वैक्सीनेशन किया जा रहा है। कहा कि पहली डोज लगवा चुके लोगों को द्वितीय डोज के लिए प्रेरित किया जा रहा है। महिला अस्पताल में 89 लोगों को कोविशील्ड और 185 लोगों को को-वैक्सीन लगी। जिला अस्पताल में 68 को कोविशील्ड और 80 को को-वैक्सीन की डोज दी गई। एसीएमओ ने कहा कि प्रिकॉशन डोज के लिए भी लोगों को फोन कर सेंटर पर बुलाया जा रहा है। गांव में भी ऐसे लोग जो बीमार और बुजुर्ग हैं को प्रीकॉशन डोज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें