फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारहकोनेश्वर महादेव मंदिर के कपाट खुले

Fri, 12 Oct 2018 11:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
डमरू की ध्वनि पर भव्य आरती करते काशी डमरू दल के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
भानपुर। रामनगर ब्लॉक के ग्राम पंचायत बारहकोनी में स्थित प्राचीन बारहकोनेश्वर महादेव द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर के कपाट जीर्णोद्धार के बाद बृहस्पतिवार देर शाम खोल दिए गए। काशी से पधारे पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चन और भव्य आरती कराई। उसके बाद ग्रामीणों के दर्शन-पूजन के लिए कपाट को खोल दिया गया। जीर्णोद्धार के बाद महादेव के साथ माता पार्वती, देवी लक्ष्मी, देवी सरस्वती, भगवान गणेश, हनुमान जी, शनिदेव और बटुक महराज की भी मूर्तियां स्थापित की गई हैं।
विज्ञापन

मंदिर में स्वचालित वाद्य यंत्र भी लगाए गए हैं। कपाट खुलते ही भक्तों ने माथा टेक कर भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना की और परिवार के मंगल की कामना की। काशी से पधारे श्री काशी विश्वनाथ डमरू दल सेवा समिति की ओर से डमरू की ध्वनि पर की गई महादेव की भव्य आरती ने लोगों का मन मोह लिया। तत्पश्चात भजन संध्या का आयोजन किया गया। जिसमें भक्ति गीतों पर लोग देर रात तक झूमते रहे। इस मौके पर पूर्व प्रमुख रामनगर मीना पांडेय, दामोदर पांडेय, राजेन्द्र नाथ पांडेय, ऋृषभ पांडेय, प्रकृतिता पांडेय, उन्नति पांडेय, आयुष पांडेय, जटाशंकर पाठक, करुणाकर मणि त्रिपाठी, दयाशंकर पांडेय, बुद्धिसागर पांडेय, अनुपम पांडेय, अश्वनी पांडेय, मोनूबाबा, कमलेश्वर पांडेय, रवि यादव, लाल धारी, चन्द्र शेखर, अनिकेत पांडेय, संतोष तिवारी और अशोक तिवारी सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें