फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई ने 2-0 व बस्ती ने 6-1 से जीता मैच

Sun, 24 Feb 2019 11:08 PM IST
राकेश पांडेय ब्यूरो/अमर उजाला बस्ती
विज्ञापन
जिला स्टेडियम में हॉकी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते मुख अतिथि। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बस्ती। शहीद सत्यवान सिंह जिला स्टेडियम में आयोजित जान डियर कप मीरा श्रीवास्तव मेमोरियल राज्य स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट कॉलेज सैफई ने बलरामपुर को 2-0 से जबकि हॉकी में बस्ती ने देवरिया को 6-1 से हरा दिया। इस मैच को जीतने के बाद दोनों टीमें फाइनल में पहुंच गईं। अब सोमवार को इनका मुकाबला फाइनल ट्रॉफी के लिए होगा। सैफई के दीपक पटेल फर्स्ट स्कोरर बने, जबकि मैन ऑफ द मैच बलरामपुर के अभिषेक को चुना गया। इसी प्रकार बस्ती के फर्स्ट स्कोरर हदीस रहे, जबकि मैन ऑफ द मैच देवरिया के धनेश साहनी को घोषित किया गया।
विज्ञापन

सेमीफाइनल का पहला मुकाबला मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट कॉलेज सैफई बनाम बलरामपुर के बीच हुआ। उद्घाटन मुख्य अतिथि रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष महेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। इसके बाद मैदान में उतरी दोनों टीमों ने एक दूसरे पर ताबड़तोड़ कई हमले किए। इस बीच सैफई की ओर से दीपक पटेल ने विपक्षी टीम को छकाते हुए शानदार गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हॉफ में सैफई के खिलाड़ी ने एक और गोल दागकर टीम को 2-0 से जीत दिला दी।
दूसरे मैच का उद्घाटन रोटरी क्लब के असिस्टेंट गर्वनर डॉ. अश्वनी सिंह ने किया।
मैदान में उतरी बस्ती व देवरिया की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, मगर बस्ती के खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन कर पहले हॉफ में देवरिया को 4-0 से पीछे ढकेल दिया। सेकेंड हॉफ में बुलंद हौसलों के साथ मैदान में उतरी बस्ती की टीम ने ताबड़तोड़ दो गोल कर टीम को 6-0 की बढ़त दिलाई, मगर इसी बीच अंतिम क्षण में देवरिया के खिलाड़ी ने एक गोल दागा, मगर बस्ती ने यह मैच 6-1 से जीत लिया। प्रतियोगिता के निर्णायक शमीम अहमद, मनीष द्विवेदी व अकरम महमूद रहे। इस मौके पर क्रीडाधिकारी संजय शर्मा, जीशान हैदर रिजवी, राम विनय पांडेय, संतोष सिंह, राना दिनेश प्रताप सिंह, आयोजक सचिव तनवीर आलम, जियाउर्रहमान, मु. मुस्लिम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें