फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवा कांग्रेसियों ने शाह का पुतला जलाया

विज्ञापन
putla
विज्ञापन

विज्ञापन

बस्ती। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव अंकुर वर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने रविवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। कटेश्वर पार्क के पास पुतला जलाकर विरोध में नारेबाजी की। नोटबंदी के दौरान आर्थिक्र भ्रष्टाचार का आरोप लगाया।
अंकुर वर्मा ने कहा कि भाजपा की न तो नीयत साफ है न विकास का सही नजरिया ही है। भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह जिस बैंक के निदेशक रहे हैं, वह नोटबंदी के दौरान सबसे ज्यादा प्रतिबंधित 500 और 1000 रुपये के नोट जमा करने वाला जिला सहकारी बैंक है। आठ नंवबर 2016 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नोटबंदी की घोषणा की। ठीक पांच दिन के भीतर अहमदाबाद जिला सहकारी बैंक (एडीसीबी) ने 745.59 करोड़ रुपये मूल्य के प्रतिबंधित नोट प्राप्त किए थे।14 नवंबर 2016 को सभी जिला सहकारी बैंकों को प्रतिबंधित नोट लेने से मना कर दिया गया था क्योंकि आशंका जताई गई थी कि सहकारी बैंकों के जरिए काले धन को सफेद किया जा सकता है। कांग्रेस नेता का आरोप है कि बैंक की वेबसाइट के अनुसार अमित शाह उस समय बैंक में निदेशक पद पर थे। वर्ष 2000 में बैंक के अध्यक्ष भी रहे हैं। 31 मार्च 2017 को कुल 5,050 करोड़ रुपये एडीसीबी में जमा थे और वित्त वर्ष 2017-18 में बैंक का शुद्ध मुनाफा 14.31 करोड़ रहा। राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के एस. सर्वानवल की ओर से दी गई इस जानकारी ने अमित शाह के आर्थिक भ्रष्टाचार की पोल खोल दी है। मांग की है कि मोदी सरकार और वित्तमंत्री देश की जनता को बताएं ऐसा किसके इशारे पर हुआ। जिलाध्यक्ष आदित्य त्रिपाठी ने कहा कि एडीसीबी के बाद सबसे ज्यादा प्रतिबंधित नोट जमा करने वाला सहकारी बैंक राजकोट जिला सहकारी बैंक है जिसके अध्यक्ष गुजरात सरकार में कैबिनेट मंत्री जयेशभाई विट्ठलभाई रडाड़िया हैं। इस बैंक ने 693.19 करोड़ रुपये मूल्य के प्रतिबंधित नोट जमा लिए थे। कहा कि नोट बंदी में आम आदमी तबाह रहा और भाजपा के जिम्मेदार नेता नियमों की धज्जियां उडाते रहे। समय आने पर जनता इसका करारा जबाब देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह का पुतला जलाने वालों में सचिन शुक्ल, संदीप श्रीवास्तव, दुर्गेश त्रिपाठी, गुलाम नवी, रूपेश पाण्डेय, राजू वर्मा, मन्टू पाण्डेय, विनय विश्वकर्मा, कर्मवीर, अब्दुल अहद, विकास वर्मा, रोहन श्रीवास्तव, पवन अग्रहरि, पवन वर्मा, पंकज द्विवेदी, मो. जलील, सूरज गुप्ता, दीपक गौड़, मो. अरशद के साथ ही युवा कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें