फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Basti News: हाॅट मिक्स प्लांट से बनेंगी जिला पंचायत की 17 सड़कें

Fri, 28 Jun 2024 01:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बस्ती
विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य व केंद्र वित्त आयोग से खर्च की जा रही धनराशि
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बस्ती। जिले में 17 किमी लंबे 17 संपर्क मार्गों को जिला पंचायत हॉट मिक्स प्लांट से चमका रही है। उम्मीद है कि इसी पखवाड़े यह सड़कें बनकर तैयार हो जाएंगी। इससे बरसात में बेहतर आवागमन होने लगेगा।
प्रदेश में साल भर पहले जिला पंचायतों को 1000 किमी सड़क को हॉट मिक्स प्लांट से बनवाने का मौका मिला था। इससे जिला पंचायत की जर्जर सड़कों की गुणवत्ता में काफी सुधार देखने को मिला। इसका आंकलन करने को बाद शासन ने दोबारा चालू वित्तीय वर्ष में प्रदेश की सभी जिला पंचायतों को 1000 किमी संपर्क मार्गों के लिए हाॅट मिक्स पद्धति से निर्माण का और लक्ष्य दे दिया है।
विज्ञापन

इसमें 17 किमी सड़क निर्माण का लक्ष्य जिले को मिला है। इनका निर्माण राज्य वित्त आयोग व केंद्रीय वित्त आयोग से उपलब्ध कराई जा रही धनराशि से की जा रही है। अपर मुख्य सचिव की ओर से जारी निर्देश में कहा गया है कि इन सड़कों को जल्द से जल्द पूरा कर रिपोर्ट शासन को भेजा जाए।
विज्ञापन

जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी विकास मिश्रा ने बताया कि शासन से जारी जिले के लिए 17 किमी संपर्क मार्गों को हॉट मिक्स पद्धति से दुरुस्त करने के लिए कार्य चल रहा है। इसके लिए विभागीय अभियंताओं की टीम निगरानी कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें