बस्ती। पुलिस की सर्विलांस टीम को बड़ी सफलता मिली है। जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अलग-अलग तिथियों में गायब हुई 165 मोबाइल बरामद की गई है। इसकी अनुमानित कीमत 35 लाख रुपये बताई गई है। पुलिस लाइंस सभागार में एसपी डॉ. यशवीर सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए शिकायकर्ताओं के हाथों में उनकी मोबाइल सौंपी। इस दौरान गायब मोबाइल पाने के बाद लोग खुश हो गए और पुलिस की सराहना की।
एसपी ने बताया कि अलग- अलग तिथियों में सर्विलांस सेल में मोबाइल गायब होने की सूचना दर्ज की जाती है। इनकी बरामदगी के लिए सर्विलांस टीम और महकमे के कुछ अनुभवी अफसरों को लगाया गया था। इसमें टीम को बड़ी सफलता मिली है। 165 मोबाइल ढूंढ निकाली गई। सीईआईआर पोर्टल की मदद से मोबाइलों को बरामद किया गया है। यह मोबाइल विभिन्न माध्यमों से लोगों के हाथ लगी थी। न जानकारी सिम बदलकर लोग इसका उपयोग भी कर रहे थे। मोबाइलों को बरामद करने के बाद उससे संबंधित स्वामियों को सूचना देकर पुलिस लाइंस सभागार में बुलाया गया।
मोबाइल धारकों ने पहचान करने के बाद अपनी मोबाइल प्राप्त की है। इस दौरान मोबाइल पाने वाले उपभोक्ता राम प्रकाश, आदित्य वर्मा, शानू, शिवा गुप्ता, लक्ष्मीकांत आदि लोगों को खुशी का ठिकाना नहीं रहा। लोगों ने पुलिस की सराहना की। इस मौके पर सीओ सिटी सत्येंद्र भूषण त्रिपाठी, प्रभारी सर्विलांस सेल शेषनाथ यादव आदि मौजूद रहे।