बस्ती। प्रदेश स्तरीय समन्वय सीनियर पुरुष फुटबॉल प्रतियोगिता में बस्ती मंडल की टीम की ओर से 16 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। 23 से 30 अक्तूबर तक यह प्रतियोगिता वाराणसी में आयोजित होनी है। इसके लिए बस्ती मंडल की टीम में चयनित खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी गई है।
क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि बुधवार को मंडलीय चयन-ट्रायल में बस्ती, सिद्धार्थनगर और संतकबीरनगर जनपद के खिलाड़ी शामिल हुए। सुबह से दोपहर तक ट्रायल में खिलाड़ियों ने पसीना बहाया। ट्रायल के बाद सफल खिलाड़ी टीम में शामिल हुए, जिसमें आदित्य यादव, अभिषेक, साहित्य कुमार, आदित्य दूबे, उमेश कुमार गुप्ता, आशीष पटेल, रवि कुमार, अंशुमान पटेल, अरुण निषाद, शिवम यादव, मो. नदीम, विश्वजीत साहनी, मो. वाजिद अली, मो. नवाजिद खान, मो. तारीफ और रूपेश को शामिल किया गया है। इनके अलावा सलमान खान, मो. इब्राहिम, अनुभव कुमार और सचिन गुप्ता को आरक्षित खिलाड़ियों के रूप में रखा गया है। टीम मैनेजर रणवीर यादव होंगे। खिलाड़ियों के आधार कार्ड और बैंक पासबुक की छायाप्रति साथ ले जाने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।