फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली चोरी में 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी में 16 लोगों पर मुकदमा दर्ज
विज्ञापन

बस्ती। विद्युत वितरण खंड प्रथम के तहत तुरकहिया, रहमतगंज, गल्ला मंडी में शनिवार सुबह 5:30 बजे सघन जांच की गई। इसमें दो उपभोक्ता बाईपास व 14 अन्य लोग कटिया डालकर बिजली चोरी करते मिले। सभी के खिलाफ गिदही स्थित बिजली थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

अधिशासी अभिंयता संतोष कुमार ने बताया कि कई दिन से शिकायत मिल रही थी उक्त क्षेत्रों में कई लोग कटिया लगाकर बिजली चोरी कर रहे हैं। शनिवार सुबह वृहद स्तर पर जांच की गई। बताया कि कुल 128 उपभोक्ताओं के परिसर की जांच की गई। जांच में दो लोग स्वीकृत भार से ज्यादा बिजली उपयोग करते पकड़े गए। उनका मौके पर ही लोड बढ़ाया गया। टीम में अधीक्षण अभियंता आरबी कटियार, एसडीओ मनोज कुमार यादव, राम इकबाल प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें