बस्ती। माध्यमिक शिक्षा परिषद के वर्ष 2027 की हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की व्यक्तिगत परीक्षाओं के लिए जनपद में पंजीकरण एवं अग्रसारण केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। इच्छुक परीक्षार्थी संबंधित केंद्रों से संपर्क कर परीक्षा आवेदन पत्र भर सकते हैं।
डीआईओएस संजय सिंह ने बताया कि आवेदन पत्र परिषद की वेबसाइट से डाउनलोड किए जा सकते हैं। यदि निर्धारित प्रारूप उपलब्ध न हो तो टंकित अथवा फोटो प्रति भी स्वीकार की जाएगी। खुले बाजार में उपलब्ध आवेदन पत्र भी मान्य होंगे। उन्होंने बताया कि प्रत्येक अग्रसारण केंद्र से अधिकतम 500 हाईस्कूल एवं 700 इंटरमीडिएट कुल 12 सौ व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के आवेदन ही अग्रसारित किए जाएंगे।
पत्राचार शिक्षा के अंतर्गत इंटरमीडिएट के लिए अधिकतम 800 तथा सामान्य व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए 400 आवेदन अग्रसारित किए जा सकेंगे। डीआईओएस ने स्पष्ट किया कि बालिका विद्यालयों से बालक परीक्षार्थियों के आवेदन अग्रसारित नहीं किए जाएंगे। यदि कोई बालक बालिका विद्यालय से आवेदन करेगा तो उसका आवेदन स्वतः निरस्त माना जाएगा। अंग्रेजी माध्यम के परीक्षार्थियों को केवल जीआईसी या जीजीआईसी में ही आवेदन जमा करना होगा। अन्य केंद्रों से भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
परीक्षार्थियों के लिए बने अग्रसारण केंद्र
- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज कछिया, गौर, बस्ती।
- राजकीय उमावि खखुआ।
- राजकीय उमावि बेइली बहादुरपुर।
- राजकीय उमावि इंदोली।
- राजकीय उमावि खलीलपट्टी।
- राजकीय उमावि बरहपुर हर्रैया।
- राजकीय उमावि सिकटा।
- राजकीय उमावि सिकंदरपुर।
- राजकीय उमावि उजगैवा जंगल।
- पंडित दीनदयाल उपा रामाइका श्रृंगीनारी हर्रैया।
- पंडित दीनदयाल उपा रामाइका गोठवा रूधौली।
- राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती।
- राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बस्ती।
- नेशनल इंटर कॉलेज हर्रैया।
- किसान इका भानपुर बस्ती।
- एमपीवीपी गर्ल्स इंटर कॉलेज हर्रैया।