मारपीट के दो मामलों में 16 पर मुकदमा दर्ज
पैकोलिया। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में पुरानी रंजिश और जमीन के विवाद में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने सोमवार को केस दर्ज किया।
दुबौलिया जीतीपुर गांव में जमीन संबंधी विवाद में हुई मारपीट में बृजमा देवी की तहरीर पर दिलीप कुमार, शांति, साधना और बिट्टो तथा दूसरे पक्ष की शांति देवी की तहरीर पर श्याम, संगीता और शिवांगी पर मारपीट का केस दर्ज किया गया है। इसमें बृजमा देवी, संगीता व प्रीता और दूसरे पक्ष से शांति देवी और उनके ससुर शिवपूजन को चोटें आई हैं।
वहीं बेलघाट पुरवा में गिरजेश और माता प्रसाद के परिवार में पुरानी रंजिश में मारपीट हो गई। पुलिस ने गिरजेश की पत्नी गुड़िया की तहरीर पर माता प्रसाद उनके भाई मातादीन, आशा देवी, अंजू पर तथा माता प्रसाद की तहरीर पर गिरजेश, राकेश और मिठाई लाल पर मारपीट का केस दर्ज किया है। संवाद