फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक में 10करोड़ की कार्य योजना मंजूर

विज्ञापन
विज्ञापन
ोटो
विज्ञापन

क्षेत्र पंचायत की बैठक में 10 करोड़ की कार्य योजना मंजूर
डेढ़ वर्ष बाद हुई क्षेत्र पंचायत की बैठक, सदस्यों ने जताई नाराजगी
अमर उजाला ब्यूरो
दुबौलिया। विकास खंड के मंद पडे़ विकास कार्यों और वर्ष 2019-20 में कार्ययोजना को लागू करने के लिए बीडीसी सदस्यों की बैठक हुई। शनिवार को खंड विकास अधिकारी महेंद्र पाण्डेय व ब्लॉक प्रमुख गीता यादव की अध्यक्षता में सदन में पिछले कार्यों की जानकारी दी गई। बैठक में 10 करोड़ की योजना मंजूर की गई।
विज्ञापन

निर्धारित समय से लगभग एक घंटे बाद शुरू हुई बैठक में खंड विकास अधिकारी महेंद्र पाण्डेय ने पिछली कार्ययोजनाओं पर चर्चा की। विविध प्रस्ताव प्राप्त किए गए। आवास, शौचालय, विधवा, वृद्धा, दिव्यांग पेंशन, गोआश्रय स्थल, मनरेगा, राष्ट्रीय अजीविका मिशन जैसे विषयों पर चर्चा हुई। ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने अपनी बात रखी। क्षेत्र पंचायत सदस्य सुनील सिंह ने डेढ़ वर्ष बाद क्षेत्र पंचायत की बैठक का मुद्दा उठाया। वहीं, क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि परशुराम ने आवास व शौचालय के नाम पर सुविधा शुल्क लेने का आरोप लगाया। जिस पर बीडीओ ने कमेटी गठित कर जांच का आश्वासन दिया। बीडीसी प्रतिनिधि बालेंद्र ने आदर्श जलाशय में पानी भराने की मांग की। खंड विकास अधिकारी ने उपस्थित सदस्यों को महिला समूह संगठनों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। विश्वास दिलाया कि क्षेत्र पंचायत सदस्यों के प्रस्तावों व समस्याओं पर निश्चित रूप से समाधान निकालकर कार्य कराया जाएगा। बैठक के अंत में अध्यक्षता कर रहीं प्रमुख गीता यादव ने सदस्यों को विश्वास दिलाया कि विकास खंड में विकास की रफ्तार तेज होगी। इस दौरान एडीओ पंचायत, गिरजेश श्रीवास्तव, अनिल सिंह, शिव प्रसाद सिंह, प्रवीण कुमार, शिवकुमार मिश्रा, हीरा सिंह, दिनेश पाण्डेय, विनोद पाठक, पिंटू सिंह, संतोष पाठक, राजन सिंह, अमरनाथ चौधरी, नवी हुसैन, रमाशंकर साहू, राजेश राजभर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें