फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज से गांवो मे शुरू होगा प्लास्टिक कचरा सफाई अभियान

Thu, 20 Jun 2019 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
solid waste management
विज्ञापन
भानपुर। स्वच्छ भारत अभियान के तहत गांवों को प्लास्टिक कचरे से मुक्त करने के लिए 20 जून से गांवों में अभियान चलाए जाएंगे। इसकी अभियान की सफलता के लिए बुधवार को बीडीओ रामनगर हरिश्चंद्र व एडीओ पंचायत नवनीत मिश्रा ने सफाईकर्मियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


बताया कि 20 से लेकर 24 जून तक प्लास्टिक कचरे को घर-घर जाकर एकत्र किया जाएगा। फिर 25 जून को ग्राम पंचायतों में आनंदोत्सव कार्यक्रम मनाया जाएगा। इसमें उत्कृष्ट कार्य करने वाले ग्राम प्रधान, वालंटियर्स, सफाईकर्मी और बच्चों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर सभी ग्राम पंचायत/ग्राम विकास अधिकारियो के साथ अन्य कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें