फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

3. 75 लाख बच्चों को दी जाएगी दो बूंद जिंदगी की

विज्ञापन
विज्ञापन
3.75 लाख बच्चों को दी जाएगी दो बूंद जिंदगी की
विज्ञापन

पल्स पोलियो अभियान
-23 जून से चलेगा प्रतिरक्षण अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
बस्ती। पल्स पोलियो अभियान के तहत जिले के 3.75 लाख बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। 23 जून से विशेष अभियान चलाया जाएगा। पहले दिन 1522 बूथों पर बच्चों को खुराक पिलाई जाएगी। इसके बाद टीमें घर-घर जाकर छूटे बच्चों को प्रतिरक्षित करेंगी।
एसीएमओ/जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. फकरेयार हुसैन ने बताया कि अभियान 30 जून तक चलेगा। दूसरे दिन से 751 टीमें घर-घर जाकर पोलियो ड्राप पिलाने का काम करेंगी। एसीएमओ ने बताया कि इस रोग की संवेदनशीलता को देखते हुए समय-समय पर अभियान चलाना जरूरी हो जाता है। शून्य से पांच साल तक के सभी बच्चों के अभिभावक अपनी जिम्मेदारी समझकर पोलियो की खुराक बच्चे को अवश्य पिलाएं, जिससे पोलियो के दोबारा पनपने की संभावना न रहे।
विज्ञापन

सीएमओ डा. जेएलएम कुशवाहा ने कहा कि 23 जून से पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। पहले दिन ज्यादा से ज्यादा बच्चों को प्रतिरक्षित करने का प्रयास किया जाएगा। जो छूट जाएंगे उन्हें घर-घर जाने वाली टीम प्रतिरक्षित करेंगी।
विज्ञापन

---
पांच लाख डोज उपलब्ध
जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. फकरेयार हुसैन ने बताया कि जिले को पांच लाख डोज पोलियो की खुराक मिल चुकी है। जल्द ही इन्हें वितरण केंद्रों तक पहुंचा दिया जाएगा। यह मात्रा अभियान के लिए पर्याप्त है। इसी के साथ जिले व ब्लॉक स्तर के सभी वैक्सीन भंडारण केंद्रों की मानीटरिंग बढ़ा दी गई है। सभी एमओआईसी से कहा गया है कि किसी भी तरह की समस्या आने पर तत्काल सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें