फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दौड़ते पहुंचा और प्रॉपर्टी डीलर को मार दी गोली, कॉलेज के छात्रों ने पहुंचाया अस्पताल

Tue, 18 Jun 2019 06:23 PM IST
राजेश सैनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बस्ती

सार

- तीन बाइक पर सवार होकर आए थे हमलावर
- कोतवाली के एपीएन पीजी कालेज के सामने की घटना
- गेरुआ धारी शख्स ने पिस्टल से तीन राउंड किया फायर
 
विज्ञापन
shoot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्ती शहर के बीचोबीच स्थित एपीएन पीजी कॉलेज के सामने मंगलवार दोपहर बाइक सवार हमलावर ने 25 वर्षीय प्रापर्टी डीलर अनित शुक्ल को गोली मार दी। चार बाइक पर सवार होकर आए 10 हमलावरों में से एक ने घटना को अंजाम दिया। फायरिंग के बाद कुछ दूर खड़े साथी बाइक लेकर पहुंचे, जिस पर सवार होकर सभी कंपनी बाग की तरफ भाग निकले। उनमें एक पैदल ही पक्के की तरफ भागा।

विज्ञापन


वारदात होते ही कुछ छात्रों ने अनित को गंभीर हालत में जिला अस्पताल पहुंचाया। शरीर से गोली नहीं निकाली जा सकी है। हालत बिगड़ते देख मेडिकल कॉलेज लखनऊ रेफर कर दिया गया जहां अल्ट्रासाउंड कराया जा रहा। कोतवाली क्षेत्र के तुरकहिया निवासी अनित शुक्ल प्रापर्टी डीलर का काम करता है साथ ही उसकी कुछ छात्रनेताओं के साथ घनिष्ठता भी है। अनित के दोस्त ने पुलिस को बताया कि कॉलेज के गेट के पास एक प्रिंटिंग प्रेस के पास दोनों खड़े थे। तभी गेरुआवस्त्र धारी बदमाश पिस्टल लहराते हुए पहुंचा और अनित को नजदीक से गोली मार दी।

उधर, दिन दहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग का पुलिस सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल कर पहचान करने की कोशिश में लगी है। सीओ सिटी आलोक सिंह के अनुसार पिस्टल चलाने वाले की शिनाख्त लालगंज थाने के कछुआड़ निवासी राजन पाल उर्फ हनुमंत दास के रूप में की गई है। रंजिश के बारे में फिलहाल कुछ भी बताने से पुलिस बच रही है। जिले के सभी थानों के मुख्य मार्गों पर सघन चेकिंग शुरू की गई है, लेकिन शाम तक कोई उपलब्धि हासिल नहीं हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें